दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. जिसका असर तड़के से ही दिखना शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने 17 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने को लेकर आगाह किया था. दिल्ली-नोएडा में मंगलवार तड़के इसका असर देखने को मिला. ठंडी हवा ने बता दिया है कि सर्दी अभी गई नहीं. धूप को गर्मी आने का संकेत नहीं समझें, मौसम अभी और रंग दिखाएगा. मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी के लिए देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 16, 2026
Fresh alert from India Meteorological Department
Western Disturbance arriving rain/snow in the Western Himalayas & showers across northwest India on Feb 17–18.
Stay warm & stay safe #IMDWeatherWarning #WesternDisturbance #HimalayanWeather #RainAndSnow… pic.twitter.com/rjEw8VIeIs
इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट
17 से 19 फरवरी तक, जिन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह समेत तमिलनाडु भी शामिल हैं. इन जगहों पर कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है. वहीं कई जगहों पर बादल भी छाये रह सकते हैं.
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
मौसम विभाग के दिल्ली-एनसीआर के लिए 7 दिन के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 फरवरी को आसमान में सामान्य से अधिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. IMD के मुताबिक, 17 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, लेकिन इस दिन सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है तथा मौसम फिर से साफ हो जाएगा. 19 फरवरी को न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री, 20 फरवरी को न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री तथा 21 फरवरी को भी न्यूनतम 14 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बारिश से AQI में होगा सुधार
अधिकांश दिनों में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना जताई गई है वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें तो एनसीआर में फिलहाल स्थिति आंशिक रूप से ठीक बनी हुई है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई ऑरेंज श्रेणी में दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी को संभावित बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण के स्तर में अस्थायी सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट से सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतनी चाहिए.
कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?
यूपी में भी मौसम में बदलाव के संकेत देखने को मिल रहे हैं. राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. IMD ने आगरा, मथुरा समेत पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रात का न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है.
कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
उत्तराखंड में भी 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. वहीं 18,19 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है. वहीं चमोली,अल्मोड़ा, रुद्र प्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में दो दिन बारिश हो सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी जमकर बर्फबारी हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं