विज्ञापन

AI Summit: दिल्ली में एआई सम्मलेन में कब कहां क्या होगा, जानिए पूरा शेड्यूल

AI Summit 2026 Delhi Dates and Time: राजधानी दिल्ली में आयोजित AI सम्मेलन में देश दुनिया के दिग्गज तकनीकी लीडर्स शामिल होंगे. इसके अलावा एआई इम्पैक्ट एक्सपो में 13 देशों पवेलियन भी होंगे.

AI Summit: दिल्ली में एआई सम्मलेन में कब कहां क्या होगा, जानिए पूरा शेड्यूल
दिल्ली एआई सम्मेलन 2026
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
  • इस एक्सपो में 13 देशों के पवेलियन भी होंगे, 300 से अधिक प्रदर्शनी
  • ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली जैसे देशों के पवेलियन शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे. पांच दिन तक चलने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ किया जा रहा है.

70 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरेना में आयोजित यह एक्सपो वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और अनुसंधान संस्थानों, केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों को एक साथ लाएगा. इस एक्सपो में AI तंत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रदर्शित करने वाले 13 देशों के पवेलियन भी होंगे. इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, सर्बिया, एस्टोनिया, ताजिकिस्तान और अफ्रीका के पवेलियन शामिल हैं.

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में 300 से अधिक प्रदर्शनी मंडप और लाइव प्रदर्शन होंगे जिसमें मुख्य तौर पर तीन मुख्य विषयों - लोग, ग्रह और उन्‍नति - पर फोकस रहेगा. इसके अतिरिक्त, एक्सपो में 600 से अधिक उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप शामिल होंगे. इसमें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित 2.5 लाख से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इसमें 500 से अधिक सत्रों का आयोजन होगा जिनमें 3250 से अधिक वक्ता और पैनल सदस्य भाग लेंगे.

पांच दिन तक चलने वाले इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का एजेंडा इस प्रकार है..


16 फरवरी, 2026

पीएम मोदी आज शाम 5 बजे इंडिया एआई एक्सपो का उद्घाटन करेंगे (Venue: Bharat Mandapam). यह एक्सपो अगले पांच दिनों तक दुनियाभर के इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के नेताओं और सार्वजनिक संस्थानों को एक ही मंच पर लाएगा.

भारत मंडपम/सुषमा स्वराज भवन/अंबेडकर भवन में मुख्य व्याख्यान/पैनल चर्चा/Roundtable सम्मेलन का आयोजन होगा.

पहला दिन राष्ट्रीय प्राथमिकताएं तय करेगा, ग्लोबल स्तर पर AI पर सहयोग को बढ़ावा देने के विकल्पों पर केंद्रित रहेगा देगा.


17 फरवरी, 2026

दूसरे दिन एप्लाइड एआई (Applied AI) पर केंद्रित एक सेमिनार के साथ-साथ स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, सशक्तिकरण और विकलांगताओं में एआई पर केसबुक सहित प्रमुख ज्ञान संग्रह (Knowledge Compendiums) रिलीज किया जाएगा.

1. ज्ञान सार-संग्रह का विमोचन (Release of Knowledge Compendiums) - एआई स्वास्थ्य, ऊर्जा में एआई, एआई शिक्षा में एआई, एआई और कृषि, विकलांगता में एआई पर अलग-अलग केसबुक रिलीज किये जाएंगे. (स्थान: भारत मंडपम)

2. एप्लाइड एआई (Applied AI) पर सेमिनार (स्थान: भारत मंडपम)

3. AI by HER: Global Impact Challenge (स्थान: सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली)

4. मुख्य वक्ता / पैनल चर्चा / गोलमेज़ कॉन्फ्रेंस (स्थान: भारत मंडपम / सुषमा स्वराज भवन / अंबेडकर भवन, नई दिल्ली)

5. एआई इम्पैक्ट एक्सपो (स्थान: भारत मंडपम)


18 फरवरी, 2026

1. अनुसंधान संगोष्ठी और उद्योग सत्र (Research Symposium and Industry Session) (स्थान: भारत मंडपम)

तीसरा दिन अनुसंधान और अभ्यास को जोड़ने वाला रहेगा (The day will bridge research and practice). इस दिन अनुसंधान संगोष्ठी (Research Symposium) में शिक्षाविद, शोधकर्ता और थिंक टैंक अत्याधुनिक एआई अनुसंधान, उभरती पद्धतियों की जानकारी और साक्ष्य-आधारित पालिसी इनसाइट्स पेश करेंगे.

उद्योग सत्र में ग्लोबल टेक लीडर्स/CEOs, स्टार्टअप और सेक्टर एक्सपर्ट्स AI से होने वाले फायदों और भविष्य में इसकी भूमिका पर मंथन और अहम तथ्य पेश करेंगे.

2. AI by HER: Global Impact Challenge (स्थान: सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली)

मुख्य वक्ता / पैनल चर्चा / गोलमेज़ (स्थान: भारत मंडपम / सुषमा स्वराज भवन / अंबेडकर भवन, नई दिल्ली)

3. एआई इम्पैक्ट एक्सपो (स्थान: भारत मंडपम)


19 फरवरी, 2026

1. उद्घाटन समारोह (स्थान: भारत मंडपम)

औपचारिक उद्घाटन समारोह का नेतृत्व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

2. Leaders' Plenary (स्थान: भारत मंडपम)

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने पहुंचे 20 से अधिक देशों के लीडर्स AI पर सामूहिक प्रतिबद्धताओं और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने पर विचार करेंगें, और आने वाले एआई दशक में भारत के नेतृत्व को परिभाषित करने पर भी मंथन करेंगे.

3. सीईओ राउंडटेबल (स्थान: भारत मंडपम)

-एक उच्च-स्तरीय सीईओ सम्मेलन जिसमें वैश्विक उद्योग जगत के लीडर्स, निवेशक और नीति निर्माता जिम्मेदार एआई के भविष्य पर विचार-विमर्श करेंगे.

4. मुख्य वक्ता / पैनल चर्चा / गोलमेज बैठकें जारी रहेंगी (स्थान: भारत मंडपम / सुषमा स्वराज भवन / अंबेडकर भवन, नई दिल्ली)

5. एआई इम्पैक्ट एक्सपो (स्थान: भारत मंडपम)


20 फरवरी, 2026

1. GPAI परिषद की बैठक (स्थान: भारत मंडपम)

- ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Global Partnership on Artificial Intelligence) परिषद की एक उच्च-स्तरीय वैश्विक बैठक में सदस्य देशों के प्रतिनिधि AI पर सहयोग बढ़ाने को लेकर अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे और जिम्मेदार और समावेशी एआई पर बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के नए विकल्पों पर विचार करेंगे.

2. Leaders' Declaration को अपनाया जाएगा, जिसमें सामूहिक प्रतिबद्धताओं को दोहराया जाएगा और वैश्विक एआई शासन और सहयोग के लिए एक साझा रोडमैप की रूपरेखा शामिल होगी.

3. मुख्य वक्ता / पैनल चर्चा / गोलमेज बैठकें जारी रहेंगी (स्थान: भारत मंडपम / सुषमा स्वराज भवन / अंबेडकर भवन, नई दिल्ली)

4. एआई इम्पैक्ट एक्सपो (स्थान: भारत मंडपम)  

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के बारे में अधिक विवरण इस लिंक पर उपलब्ध है: https://impact.indiaai.gov.in/agenda/16-february-2026

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com