विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2020

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

आज (शनिवार) सुबह शोपियां जिले (Shopian Encounter) में हुए एनकाउंटर में तीन आतंकियों (Terrorist) को मार गिराया गया.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर
सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है. (फाइल फोटो)
  • एनकाउंटर में मारे गए तीन आतंकी
  • शोपियां जिले में आज सुबह हुई मुठभेड़
  • सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी
शोपियां:

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सुरक्षाबलों (Security Forces) को बड़ी कामयाबी मिली है. आज (शनिवार) सुबह शोपियां जिले (Shopian Encounter) में हुए एनकाउंटर में तीन आतंकियों (Terrorist) को मार गिराया गया. दक्षिण कश्मीर के इस जिले के अमशीपोरा गांव में आतंकियों से मुठभेड़ अभी भी जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी.

जिसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आतंकियों की तलाश शुरू की गई. खोजबीन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया. जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया गया. आतंकियों से मुठभेड़ अभी भी जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने इसकी पुष्टि की है.

बता दें कि पिछले 24 घंटों में सुरक्षाबलों का यह दूसरा ऑपरेशन है. शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammad) के तीन आतंकियों को मार गिराया था. इस ऑपरेशन में तीन जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए थे. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार, यह आतंकी घाटी में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और यह गोला-बारूद इसी मकसद से जमा किया गया था.

गौरतलब है कि भारतीय सेना (Indian Army) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को खुलासा किया है कि आतंकी अमरनाथ यात्रा (Amarath Yatra) को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं. हालांकि, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अमरनाथ की सालाना यात्रा को निर्बाध सुनिश्चित करने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है एवं संसाधन लगाए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक स्वयंभू कमांडर सहित तीन आतंकवादियों का मारा जाना एक मुंहतोड़ जवाब है. यह 21 जुलाई को यात्रा शुरू होने से महज चार दिन पहले हुआ.

VIDEO: कश्मीर में CRPF पर आतंकी हमले में पुलिस ने बचाई 3 साल के मासूम की जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Shopian Encounter, Terrorist, Terrorists Killed, Shopian Operation, Indian Army, Jammu Kashmir Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com