विज्ञापन

कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले की जिम्मेदारी पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर ने ली, इस आतंकी संगठन के बारे में जानें

अगर पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर के लेटर के कंटेंट को देखकर साफ पता चलता है कि पाकिस्तान कश्मीर के नॉर्मल हालात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है. खासकर ऐसे समय में, जब कश्मीर का एक हिस्सा, PoJK जल रहा है.

कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले की जिम्मेदारी पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर ने ली, इस आतंकी संगठन के बारे में जानें
कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ने ली
NDTV
  • कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हमले की जिम्मेदारी पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर संगठन ने ली है
  • संगठन ने आने वाले दिनों में हिंदुत्ववादी सरकार और आरएसएस को निशाना बनाकर हमले करने की धमकी दी है
  • पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर को लश्कर का प्रॉक्सी संगठन माना जाता है

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले की जिम्मेदारी पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर ने ली है. इस संगठन की ओर से जारी कथित आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस संगठन ने आने वाले दिनों में और हमले करने की दी धमकी दी है. बता दें कि इस बयान में उसने कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उसने भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. संगठन ने अपने बयान में जम्मू-कश्मीर में शांति की स्थिति को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया है. उसने दावा किया कि आने वाले दिनों में हिंदुत्ववादी सरकार और RSS को निशाना बनाकर बड़े हमले किए जाएंगे.बयान में संगठन ने यह भी धमकी दी है कि जब तक उनका लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता, के हमले तब तक जारी रहेंगे. स कथित बयान पर संगठन के प्रवक्ता मोहम्मद उमर आजम का नाम लिखा है. बयान में अरबी आयत का इस्तेमाल करते हुए हिंसा को जारी रखने की बात भी कही गई है.

क्या है पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर आतंकी संगठन?

 पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर लश्कर का प्रॉक्सी संगठन माना जाता है. यह जम्मू-कश्मीर में एक्टिव एक आतंकी संगठन है, जो कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले के बाद चर्चा में है. सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इस हमले के पीछे लश्कर का सदस्य,अब्दुल लतीफ जिम्मेदार है. दरअसल आतंकी संगठन अपने नाम बदलते रहते हैं. यह पाकिस्तान सेना और उसकी खुफिया एजेंसी ISI की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, ताकि पाकिस्तान आतंकवाद में अपनी भूमिका से इनकार कर सके.

Latest and Breaking News on NDTV

कश्मीर घाटी में अशांति की कोशिश

अगर पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर के लेटर के कंटेंट को देखकर साफ पता चलता है कि पाकिस्तान कश्मीर के नॉर्मल हालात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है. खासकर ऐसे समय में, जब कश्मीर का एक हिस्सा, PoJK, जिस पर उन्होंने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, वह जल रहा है. ऐसे हमलों के जरिए वे कश्मीर घाटी की शांति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.

कुलगाम में CRPF जवानों पर कैसे हुआ हमला?

 बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के नाके पर दिनदहाड़े आतंकियों ने हमला किया था. बाइक सवार अज्ञात हमलावर वहां आए और सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर भाग गए. इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए हैं. इस हमले के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्यूटी पर तैनात जवानों पर हमलावर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं. वीडियो में हमलावर तो नहीं दिख रहे, लेकिन जवानों और वहां हुई गोलीबारी को देखा जा सकता है.हमलावरों ने महज 15 सेकंड में 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं थीं. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-15 सेकंड में 30 से ज्यादा गोलियां.. कुलगाम CRPF कैंप पर आतंकी हमले का CCTV वीडियो आया सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulgam Attack, Kulgam CRPF Attack, Terrorist Organisation, CRPF Personnel Attacked, Jammu Kashmir Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com