विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता दोनों स्पेशल पुलिस अफसरों के शव हुए बरामद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दच्छन के इलाके से लापता दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के शवों को बरामद कर लिया गया है. दरअसल, सुरक्षाबलों ने व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान इसके लिए शुरू किया था. दोनों की पहचान रशपाल कुमार (45) और बॉबी चंद (57) के रूप में हुई है. दोनों ही दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल समूह (SOG) में तैनात थे.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता दोनों स्पेशल पुलिस अफसरों के शव हुए बरामद
जम्मू-कश्मीर में दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के शव बरामद
  • जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके से दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के शव बरामद किए गए हैं.
  • रशपाल कुमार और बॉबी चंद दोनों कियार गांव के स्थानीय पुलिस स्पेशल समूह में तैनात थे.
  • दोनों अधिकारी कियार शिविर से सेना की चौकी तक जा रहे थे, लेकिन途中 संपर्क टूट गया था.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दच्छन के इलाके से लापता दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के शवों को बरामद कर लिया गया है. दरअसल, सुरक्षाबलों ने व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान इसके लिए शुरू किया था. दोनों की पहचान रशपाल  कुमार (45) और बॉबी चंद (57) के रूप में हुई है. दोनों ही दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल समूह (SOG) में तैनात थे. अधिकारियों के मुताबिक- दोनों एसपीओ कियार शिविर से  ढारना-मारवाह स्थित सेना की एक चौकी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन अपने स्थान तक नहीं पहुंचे. शुरुआती समय में उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन उसके बाद दोनों नंबर बंद हो गए. जिससे उनके ठिकाने और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई. इसके बाद तुरंत ही पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया.  सूत्रों के अनुसार, दिन के समय भी इलाके में गोलियों की आवाजें सुनी गई थीं. 

दोनों के मोबाइल हो गए थे बंद जिसके बाद इस पहाड़ी इलाके में चलाया गया अभियान

अधिकारियों के मुताबिक- दोनों एसपीओ कियार शिविर से ढारना-मारवाह स्थित सेना की एक चौकी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन अपने स्थान तक नहीं पहुंचे. शुरुआती समय में उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन उसके बाद दोनों नंबर बंद हो गए. जिससे उनके ठिकाने और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई. इसके बाद तुरंत ही पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया गया था.  जवानों के यूं गायब होने और उनके शव मिलने के बाद इस पहाड़ी जिले को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं, जो पिछले काफी समय से आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं का गवाह रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu-Kashmir, Kishtwar, Jammu Kashmir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com