दवा कंपनी जायडस केडिला (Zydus Cadila) ने बुधवार को कहा कि उसके प्रस्तावित कोविड-19 के टीके ‘ZyCov-D' के पहले चरण का ह्यूमन ट्रायल पूरा हो गया है और अब कंपनी 6 अगस्त से इसके दूसरे चरण का लोगों पर ट्रायल शुरू करेगी. कंपनी ने कहा है कि पहले चरण के ट्रायल में ‘ZyCov-D' को सुरक्षित और सहनीय पाया गया, जिसके बाद कंपनी अब 6 अगस्त, 2020 से दूसरे चरण का ट्रायल शुरू करेगी.
जायडस केडिला के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने कहा कि पहले चरण में दी गई दवा में ‘ZyCov-D' को सुरक्षित पाना महत्वपूर्ण पड़ाव है जिसे हासिल किया गया. उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिन लोगों पर भी ट्रायल किया गया उनकी दवा देने के 24 घंटे तक चिकित्सा यूनिट में पूरी तरह देखभाल की गई. उसके बाद सात दिनों तक उनकी निगरानी की गई जिसमें टीके को पूरी तरह सुरक्षित पाया गया.उन्होंने कहा, ‘अब हम दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल शुरू करने जा रहे हैं और बड़ी जनसंख्या में इस दवा से होने वाले बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने की इसकी ताकत का मूल्यांकन किया जाएगा.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें: कोरोना का कवरेज बंद कर देने से यह खत्म नहीं होगा
जायडस केडिला को पिछले महीने उसके कोविड- 19 के इलाज के लिए तैयार टीके के मानव परीक्षण की घरेलू प्राधिकरण से अनुमति मिली थी. देश दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच यह दूसरी भारतीय दवा कंपनी है जिसे सरकार की तरफ से परीक्षण की अनुमति मिली है.
इससे पहले भारत के पहली कोविड-19 टीके ‘Covaxin' के परीक्षण की अनुमति भारत बायोटेक को दी गई है. भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सास अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी के साथ मिलकर कोरोनावायरस के इलाज में संभावित रूप से काम आने वाले इस टीके को तैयार किया है.
Video: कोरोना वैक्सीन कहीं भी बने, यहां कारगर होगी : CCMB
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं