देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 300 नए मामले सामने आए. इस दौरान 2 मरीजों की मौत हो गई. बीते साल सितंबर महीने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 300 नए केस सामने आए हैं. दिल्ली में फिलहाल पॉजिटिविटी दर 13.89 फीसदी है.
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस दौरान 163 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे. वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 806 हो गया है. दिल्ली में फिलहाल कोविड पॉजिटिविटी दर बढ़कर 14% के करीब पहुंच गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली में कोरोना के 506 एक्टिव केस
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 506 हैं. इनमें से 452 होम आइसोलेशन व 54 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पतालों में भर्ती सभी 54 मरीजों में से 17 आईसीयू में हैं. 21 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं.
आंकड़ा बढ़कर 2009361 पहुंचा
दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2009361 पहुंच गया है. अब तक 26526 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं, 1,98,20,29 मरीज अब तक इस जानलेवा वायरस को मात देने में सफल रहे हैं.
XBB.1.16 वेरिएंट हो सकता है कारण
कोविड के बढ़ते मामलों के पीछे नया XBB.1.16 वेरिएंट हो सकता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है. एक्सपर्ट के मुताबिक, कोविड से जुड़े सारे प्रोटोकॉल का पालन करें. अगर किसी ने बूस्टर डोज नहीं लिया है तो उसे जल्द से जल्द ये डोज लेनी चाहिए.
महाराष्ट्र में मिल रहे हैं सबसे ज्यादा मामले
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं. यहां केसेस में बढ़ोतरी को देखते हुए टेस्टिंग बढ़ा दी गई है. मुंबई के कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वार्ड खुलने लगे हैं. वहीं, सरकार ने भी सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को स्टैंडबाय मोड में रहने को कहा है. साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने को कहा है.
दुनिया में औसतन 94 हजार केस सामने आ रहे
वहीं, दुनिया में एक दिन में कोविड के औसतन 94 हजार केस सामने आ रहे हैं. भारत में एक दिन में औसतन 966 नए केस मिल रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण के मुताबिक दुनिया के 19% कोरोना मामले अमेरिका, 12.6% मामले रूस और सिर्फ 1% मामले भारत में मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-
देश में फिर डराने लगा कोरोना, 11 राज्यों में नए वेरिएंट XBB1.16 के मिले 610 मरीज
फिर कोरोना की बढ़ रही है रफ्तार! नए मामलों के साथ-साथ पॉजिटिविटी रेट में बड़ा उछाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं