विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2024

भारत का युवा ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा : वाराणसी में बोले PM नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिस काशी (PM Modi Varanasi Visit) को समय से भी प्राचीन कहा जाता है, जिसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है. ये दृश्य हृदय में संतोष भी देता है

वाराणसी में पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे (PM Modi In Varanasi)  का आज दूसरा दिन है. आज पीएम मोदी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जिस काशी को समय से भी प्राचीन कहा जाता है, जिसकी पहचान को युवा पीढ़ी जिम्मेदारी से सशक्त कर रही है. ये दृश्य हृदय में संतोष भी देता है, गौरव की अनुभूति भी कराता है और यह विश्वास भी दिलाता है कि अमृत काल में सभी युवा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

ये भी पढ़ें-कौन मंत्री रिपीट होगा या नहीं? ये न सोचें, रोडमैप, एक्शन प्लान भेजें...मंत्रियों से बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने बीएचयू में अपने संबोधन की शुरुआत नम: पार्वती पतये हर-हर महादेव' मंत्र से की. पीएम मोदी ने कहा कि काशी सर्व विद्या की राजधानी है. आज काशी में चारों तरफ विकास का डमरू बज रहा है, यहां पर आज करोड़ों रुपए की योजनाओं की शुरुआत हुई है. पीएम मोदी ने कहा कि काशी नें करने वाले तो सिर्फ महादेव हैं. पीएम ने कहा कि काशी में पिछले 10 सालों में विकास के जो भी कामकाज हुए हैं, उसे लेकर आज दो किताबें लॉन्च की गई हैं. इन किताबों में काशी के 10 साल की विकास यात्रा के हर पड़ाव और यहां की संस्कृति का वर्णन किया गया है.

"काशी में करने वाले महादेव"

पीएम मोदी ने कहा कि काशी में कुछ भी करने वाले तो सिर्फ महादेव हैं, हम सब तो निमित्त मात्र हैं. जहां महादेव की कृपा हो जाती है, वह धरती ऐसे ही समृद्ध हो जाती है. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या धाम के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदु मंदिर बना है, अब काशी की आभा वैश्विक मंच पर किस रूप में सांस्कृतिक रूप से बुलंद हो रही है, संयुक्त अरब अमीरात में बना हुआ मंदिर भी इसका एक नया उदाहरण है.बता दें कि इससे पहले पीएम ने वाराणसी के स्वतंत्रता भवन में सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2024 से पहले BSP के 10 सांसद पार्टी छोड़ने की तैयारी में, 4 BJP के संपर्क में : सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi In Varanasi Updates, PM Modi In BHU University, CM Yogi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com