विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

बजट चर्चा छोड़ AI समिट पर भिड़े सांसद! संसदीय समिति में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वोटिंग के बाद निंदा प्रस्ताव पास

समिति के अध्यक्ष और BJP सांसद निशिकांत दुबे ने एक प्रस्ताव पेश किया गया. प्रस्ताव में ग्लोबल AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा गया कि इससे देश की बदनामी हुई है.

बजट चर्चा छोड़ AI समिट पर भिड़े सांसद! संसदीय समिति में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वोटिंग के बाद निंदा प्रस्ताव पास
  • IT मंत्रालय की स्थाई समिति की बैठक में ग्लोबल AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर चर्चा हुई.
  • समिति अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने प्रस्ताव पेश किया जिसमें प्रदर्शन की आलोचना और समिट की सफलता की प्रशंसा की गई.
  • विपक्षी सांसदों ने इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया, जिसमें शिवसेना, टीएमसी, कांग्रेस के सदस्य शामिल थे.
नई दिल्ली:

ग्लोबल AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जहां पुलिस की कार्रवाई चल रही है , वहीं राजनीति भी जारी है. आज सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थाई समिति की बैठक हुई. बैठक का एजेंडा बजट से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा करना था. लेकिन AI समिट का मुद्दा ही छाया रहा.

सूत्रों के मुताबिक आज सुबह 11 बजे जैसे ही समिति की बैठक शुरू हुई, समिति के अध्यक्ष और BJP सांसद निशिकांत दुबे ने एक प्रस्ताव पेश किया गया. प्रस्ताव में ग्लोबल AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा गया कि इससे देश की बदनामी हुई है. प्रस्ताव में AI समिट को सफल बताते हुए PM मोदी को बधाई भी दी गई. 

बैठक में मौजूद विपक्षी सांसदों ने इसका पुरजोर विरोध किया. सूत्रों के मुताबिक विपक्ष के सदस्यों ने समिति की बैठक में ऐसा प्रस्ताव लाने का विरोध किया. विरोध करने वालों में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी , टीएमसी सांसद साकेत गोखले , कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल और समाजवादी पार्टी सांसद देवेश शाक्य समेत विपक्ष के 6 सांसद शामिल थे. इन सांसदों के विरोध के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग करवाई गई जिसे बहुमत से पारित कर दिया गया. 

बाद में इस प्रस्ताव की जानकारी ख़ुद निशिकांत दुबे ने X पर पोस्ट कर दी. निशिकांत दुबे ने लिखा - ' राष्ट्रमंडल खेल में कांग्रेस के भ्रष्टाचार के बाद भी बीजेपी ने भारत का माथा झुकने नहीं दिया. आज विपक्षी पार्टी के विरोध के बावजूद संसदीय समिति सूचना और प्रोद्योगिकी ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर समिट के समय 20 फरवरी को हुए घटना की निंदा की.' 

ये भी पढ़ें :- इलाज के लिए 8 लाख का कर्ज, एक घर नहीं, बहुत सारे घर बर्बाद हो गए...एयर एंबुलेंस हादसे पर बिलख पड़े परिजन
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youth Congress, AI Summit, Parliamentary Standing Committee, Nishikant Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com