- असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली AI समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की.
- उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन को दिखावटी बताते हुए कहा कि असली बहादुरी पाकिस्तान सीमा पर लड़ने में होती है.
- हिमंता ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने संसद को गंभीर जगह न मानकर उसे कैंटीन बना दिया है.
असम विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद रविवार को गुवाहटी में आयोजित NDTV पावर प्ले में CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने दिल्ली के AI समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रोटेस्ट की ओलचना की. तंज करते हुए कहा कि इतना ही बब्बर शेर हैं तो हॉर्मुज से LPG टैंकर निकाल लाएं. हिमंता ने एआई समिट में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा, "AI कॉफ्रेंस में आपने शर्ट-गंजी खोल कर बब्बर शेर भेजा. अगर आपके लोगों को इतना ताकत है तो उन्हें पाकिस्तान बॉर्डर पर भेजना था ना. अभी हमलोग यहां बातचीत कर रहे है, यहां 100 लोग आकर हल्ला करें तो क्या इसे बब्बर शेर कहेंगे?
होर्मुज से जाकर LPG टैंकर लाए तब ना बब्बर शेरः हिमंता
असम सीएम हिमंता ने आगे कहा कि हां, यही 100 लड़के यदि कहेंगे कि ईरान-इजरायल जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जाकर हमलोग LPG टैंकर लेकर आएंगे. तब उसे बब्बर शेर कहेंगे. असम सीएम ने यह भी कहा कि प्रोटेस्ट ही करना है तो कम से कम कपड़ा पहन कर तो करते.
#NDTVPowerplayAssam | ‘कपड़ा पहन के तो प्रोटेस्ट कर...'
— NDTV India (@ndtvindia) March 15, 2026
AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर NDTV 'पावर प्ले' के मंच पर बोले असम CM हिमंता बिस्वा सरमा#NDTVExclusive | #HimantaBiswaSarma | #Assam | @himantabiswa | @rahulkanwal | @manogyaloiwal | @PadmajaJoshi pic.twitter.com/PoylvohytN
राहुल पर तीखा हमला- वो खुद नैरेटिव बन चुके हैं
असम सीएम ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी को हम भेजे कि पार्लियामेंट में जाकर अच्छा भाषण दें लेकिन वो संसद को कैंटीन बना दिया. शाही पकौड़ा खा रहे हैं. वो क्या नैरेटिव बनाएंगे, वो खुद नैरेटिव बन चुके हैं.
इसी कार्यक्रम में असम सीएम ने कांग्रेस पर बड़ा बयान देते हुए यह भी कहा कि वो असम कांग्रेस के एक हिंदू नेता को छोड़कर बाद बाकी सभी को भाजपा में शामिल करेंगे. हिमंता ने कहा कि सभी कांग्रेसी नेताओं के उनसे पारिवारिक संबंध हैं. हम कांग्रेस के सभी हिंदी भाषी नेताओं को भाजपा में लाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद हम गौरव गोगोई के पाकिस्तान से संबंध की पूरी जांच करेंगे.
यह भी पढ़ें - 30 साल से मेरा ड्राइवर मुस्लिम, मुझे मुसलमानों से क्या दिक्कत? NDTV Power Play में बोले असम CM हिमंता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं