विज्ञापन

AI समिट पर बोले राहुल गांधी- ‘कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने’, BJP ने कहा- ये गद्दारी

BJP सांसद संबित पात्रा ने एआई वर्ल्ड लीडरशिप समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से जुड़े राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने इसे देश के साथ गद्दारी बताया है.

AI समिट पर बोले राहुल गांधी- ‘कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने’, BJP ने कहा- ये गद्दारी
BJP vs Rahul Gandhi
नई दिल्ली:

बीजेपी ने एआई लीडरशिप समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने इसे देश से गद्दारी बताया है.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में एआई समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का जिक्र किया था. उन्होंने मुस्कराते हुए कहा था,  लोग कहते हैं AI, सुना होगा आपने एआई, सुना आपने... कर दिया काम, यूथ कांग्रेस वालों ने. भाजपा सांसद संबित पात्रा ने इसको लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता विपक्ष पर तीखा हमला बोला. 

राहुल गांधी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. बीजेपी बनाम कांग्रेस का ये मुद्दा संसद के बजट सत्र में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच आया है. 

यूथ कांग्रेस वर्कर्स के विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, '...कल जब राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि उन्होंने भारत में एआई शिखर सम्मेलन काम तमाम कर दिया है, तो देश उनके चेहरे पर मीर जाफर की मुस्कान देख सकता था. केवल गद्दार को ही अपने देश को गिरते हुए देखकर प्रसन्नता होती है. कल यह साबित हो गया कि राहुल गांधी ही भारत को अपमानित और बदनाम करने की योजना के आर्किटेक्ट, योजनाकार और उसके कर्ता-धर्ता थे. 

संबित पात्रा ने कहा,  उनके चेहरे पर जो कुटिलता भरी मुस्कराहट और जिस प्रकार अहंकार भरी मुस्कान थी, ये हमारे अंदर सिहरन पैदा कर रही है. हमने कुछ दिनों पहले देखा था कि एआई समिट में दुनिया भर से कई शीर्ष नेता आए थे. कई राष्ट्राध्यक्ष आए थे. दुनिया भर के प्रतिनिधि और मंत्री आए थे. कई सेमिनार हुए थे, कई रिसर्च का प्रजेंटेशन था. ये बात सामने आई थी कि भारत एआई के क्षेत्र में राइजिंग स्टार था.

ये भी पढ़ें - Parliament LIVE: 'ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर दुखी, लेकिन हम मजबूर... ', लोकसभा में गौरव गोगोई

यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कपड़े उतारकर भारत के खिलाफ जो प्रदर्शन विश्व के सामने किया था, उस समय भी भाजपा ने कहा कि जो नग्नता भरा ये प्रदर्शन किया गया. ये संयोग नहीं था, बल्कि एक प्रयोग था. हमने तब भी कहा था कि इस पूरे प्रकरण के आर्किटेक्ट और डिजाइनर राहुल गांधी हैं. राहुल के बयान ने इसे साबित किया है. जब किसी देश के पीठ पर कोई छूरा घोंपता है तो किसी गद्दार को जो हंसी दिखती है, वहीं उनके चेहरे पर दिखाई दी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Rahul Gandhi, AI ​​World Leadership Summit, Youth Congress Workers Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com