उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में अपनी मां से मुलाकात की. इसकी फोटो सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मां.'

फोटो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी से उनका हालचाल पूछ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी की मां के साथ फोटो वायरल हो रही है. इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

दरअसल, सीएम योगी की मां की कई दिनों से तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया गया. इससे पहले सीएम योगी की मां को आंखों में इंफेक्शन की वजह से ऋषिकेश एम्स में एडमिट कराया गया था. वहीं, सीएम योगी एक महीने में दूसरी बार अपनी मां से मिलने एम्स पहुंचे.

मां का हालचाल जानने के बाद सीएम योगी रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में हुए घायलों से भी मिलने पहुंचे. इसकी फोटो भी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''उत्तराखंड के एम्स, ऋषिकेश में रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों से आज भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना. कुशल चिकित्सकों की देखरेख में सभी घायलों का समुचित उपचार हो रहा है. प्रभु श्रीराम से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है.''

बता दें कि शनिवार को रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा था. इस भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि, 10 से ज्यादा घायल हुए थे.
ये भी पढ़ें:-
ऋषिकेश एम्स पहुंचे CM योगी, अपनी मां व रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों का जाना हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं