Delhi Flood Update: राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज (Hathni Kund barrage) से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ गया है. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से होकर बहने वाली यमुना नदी (Yamuna River Water Level) 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद आज सुबह 207.68 मीटर तक नीचे आ गई, जबकि दिल्ली के कई इलाके अभी भी पानी में पूरी तरह से डूब गए हैं. अब अगर यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे घटता जाए तो स्थिति जल्द ही सामान्य हो सकती है.
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने कहा,"यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है. अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी. चन्द्रावल और वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया. इसके बाद मशीनें सुखायेंगे. दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पायेंगे. कृपया सावधानी बरतें और एक दूसरे की मदद करें."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया। इसके बाद मशीनें सुखायेंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पायेंगे
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2023
कृपया सावधानी बरतें और एक…
वहीं, मौसम विभाग ने आज राजधानी में और बारिश की भविष्यवाणी की है. विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में अधिक बारिश होने की स्थिति में बारिश का पानी ओवरफ्लो हो सकता है और बाहर निकलने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है. जलभराव से स्थिति और खराब हो सकती है. कल भी दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं