विज्ञापन

इन 13 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और आंधी, यहां गर्मी और धूप, दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

देशभर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. दिन में भले ही गर्मी और धूप से लोग परेशान हों लेकिन रात के समय सिहरन महसूस की जा रही है. इस बीच कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो रही है. दिल्ली, यूपी के मौसम का हाल जान लें.

इन 13 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और आंधी, यहां गर्मी और धूप, दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
देशभर के मौसम का हाल जान लें.
  • देश के कई हिस्सों में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है और सुबह-शाम सिहरन महसूस हो रही है
  • मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है
  • दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. सर्दी की आहट महसूस होने लगी है. सुबह और शाम के समय सिहरन महसूस होती है. हालांकि दिन में अब भी धूप और गर्मी रहती है. मॉनसून की वापसी भफले ही हो गई हो लेकिन देश के कई हिस्सों में भारी का दौर अभी भी जारी है. IMD ने 21 अक्तूबर को दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों के लिए भीषण बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. 

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

जिन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, इनमें महाराष्ट्र, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार, , नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं. वहीं 60 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक,  दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है, इस वजह से 26 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 22 से 26 अक्टूबर के बीच दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 20, 21 अक्तूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 
होने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बुधवार को मौसम साफ रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिन तक भी बारिश के कोई आसार नहीं हैं . मतलब कि मौसम साफ रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी. हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस होगी. 21, 22 और 23 अक्टूबर को पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

 उत्तर प्रदेश के लिए आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं है.  मौसम विभाग के मुताबिक, 21 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि सुबह और रात को गुलाबी ठंड जरूर महसूस होगी. अक्टूबर में पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. 

कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम?

 पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 21 से 23 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

21 अक्टूबर को बिहार में बारिश की कोई संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है. हालांकि तापमान में गिरावट जरूर महसबस की जा रही है. आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि  फिलहाल बिहार का मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-कल का मौसम : दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान-MP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Delhi NCR Weather, Rain Alert, Aaj Ka Mausam, IMD Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com