विज्ञापन

कनाडा में की पढ़ाई, अब इंस्टाग्राम से कमाती हैं लाखों, कौन हैं शुभमन गिल की बहन शहनील?

शुभमन गिल की बहन शहनील गिल सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. जानिए उनकी पढ़ाई, कनाडा में बिताया गया समय, करियर, इंस्टाग्राम फॉलोइंग और अनुमानित नेटवर्थ से जुड़ी दिलचस्प बातें.

कनाडा में की पढ़ाई, अब इंस्टाग्राम से कमाती हैं लाखों, कौन हैं शुभमन गिल की बहन शहनील?
शहनील गिल
shahneelgill/instagram

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल के बारे में तो हर कोई जानता है. यहीं नहीं लोग उनके माता-पिता के बारे में भी बखूबी जानते हैं. मगर उनकी बहन शहनील गिल के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. अगर आप भी शहनील से अब तक अनभिज्ञ हैं तो आज हम आपको उनसे रूबरू करवाते हैं. शहनील का जन्म 16 दिसंबर साल 1997 में पंजाब के फाजिल्का शहर में हुआ था. मौजूदा समय में वह 28 साल की हैं. शुभमन से वह एक साल बड़ी हैं. इसलिए पद में वह उनकी बड़ी बहन लगती हैं. 

शहनील गिल की पढ़ाई लिखाई 

शहनील गिल की शुरुआती शिक्षा दीक्षा मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से पूरी हुई. उसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ का रूख किया. जहां वह मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन में कुछ समय तक रहीं. यहीं नहीं वह उच्च शिक्षा के लिए कनाडा भी गईं. जहां उन्होंने रेड रिवर कॉलेज पॉलिटेक्निक से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

कनाडा में रहते हुए शहनील ने फूड डिलीवरी कंपनी 'स्किप द डिशेस' में कुछ दिनों तक काम भी किया. मौजूदा समय में वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर पहचान बना रही हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें काफी सारे लोग पसंद भी करते हैं. जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां उन्हें 578K लोग फॉलो करते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

इंस्टाग्राम पर शहनील के मौजूदा समय में 177 पोस्ट देखे जा सकते हैं. जिसमें ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट ज्यादा हैं. इन पोस्ट पर उनके चाहने वालों के कमेंट भी देखे जा सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

शहनील का नेटवर्थ 

शहनील की नेटवर्थ करीब एक करोड़ रुपये के आस पास बताई जाती है. उनकी कमाई का मुख्य जरिया इंस्टाग्राम और ब्रांड प्रमोशन है. पहले वह जॉब भी करती थीं. 

यह भी पढ़ें- किसी ने 3 बार पढ़ा निकाह, किसी ने दोबारा बसाया घर, पाक क्रिकेटरों की दिलचस्प प्रेम कहानियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com