बॉलीवुड एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) को महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उन्हें छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है. इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने साहिल से इसी मामले में काफी देर तक पूछताछ भी की थी. इसके बाद उन्होंने भागने की कोशिश की थी और काफी लंबे ऑपरेशन के बाद उन्हें पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है.
कौन हैं साहिल खान?
साहिल खान भारतीय एक्टर हैं, फिटनेस उद्यमी और यूट्यूबर हैं. साहिल अपनी फिटनेस जागरूकता के लिए जाने जाते हैं और उनका अपना जिम भी है. साथ ही साहिल के यूट्यूब चैनल पर 2.8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं. कोलकाता में जन्में साहिल, हमेशा से ही फिटनेस ट्रेनर और बॉडीबिल्डर बनना चाहते थे. खान ने स्टाइल, एक्सक्यूज़ मी, अलादीन और रामा जैसी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 21 सितंबर 2003 में नेगर खान से शादी की थी और जुलाई 2005 में उनका तलाक हो गया था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महादेव बेटिंग ऐप में साहिल की भूमिका
महादेव बेटिंग ऐप मामले में साहिल खान पर आरोप है कि वो एक प्रमोटर के तौर पर ऐप को अन्य वेबसाइट पर प्रमोट कर रहे थे. साथ ही उनपर लायन बुक और लोटस 24*7 जैसे सट्टेबाजी के ऐप्स, जो महादेव ऐप से जुड़े है, को भी प्रमोट करने का आरोप है. महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में साहिल खान को तीन अन्य लोगों के साथ दिसंबर 2023 में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. खान ने पूछताछ के दौरान बताया कि जुए के मंच से उनका कोई सीधा जुड़ाव नहीं है.
छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिए गए साहिल का नाम उन 31 लोगो में शामिल है जिनका नाम महादेव बेटिंग ऐप मामले के प्रमोशन करने से जुड़ा है. जांच में SIT को पता चला कि साहिल ने ना सिर्फ लायन बुक ऐप का प्रचार किया बल्कि उनके कार्यक्रमों में भाग भी लिया. साहिल ने लोटस बुक 24/7, इस सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भी हिस्सेदारी ली और इसे लॉन्च किया, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है. ऐप से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस एसआईटी ने साहिल से पूछताछ की, जिसके बाद अग्रिम जमानत के लिए जब साहिल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी.
SIT अब कुछ बड़े वित्तीय और रियल एस्टेट फर्मों और 15,000 करोड़ वाले इस महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच अवैध लेनदेन की जांच कर रही है. साथ ही, साहिल के तमाम मोबाइल फोन, लैपटॉप सहित अन्य सबूतों को खंगाल रही है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं