2000 के दशक की शुरुआत में आई हिट फिल्मों स्टाइल और एक्सक्यूज मी के लिए मशहूर एक्टर साहिल खान एक बार फिर अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में अपनी 21 साल की गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा के साथ सफेद रंग की शादी रचाने के बाद एक्टर ने अब निकाह सेरेमनी भी किया है. इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल सफेद अरब पोशाक पहने हुए खुद और मिलेना का एक वीडियो शेयर करते हुए साहिल ने लिखा, "अल्लाह निकाह मुबारक करे, #आमीन #माशाअल्लाह."
बता दें कि कुछ दिन पहले ही साहिल ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि मिलेना एलेक्जेंड्रा ने इस्लाम धर्म अपना लिया है. हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा दिया जिससे फैन्स हैरान रह गए. अब उनकी निकाह सेरेमनी ने चल रही चर्चा में एक और मोड़ ला दिया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिलचस्प बात यह है कि उनकी इस शादी और निकाह दोनों ही दुबई के बुर्ज खलीफा में हुई. उनके क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरों में मिलेना एक शानदार सफेद गाउन में दिख रही हैं जो दुनिया की सबसे ऊंची मीनार की लुभावनी बैग्राउंड के सामने साहिल के साथ शपथ ले रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए साहिल ने लिखा, "अभी-अभी अपने बच्चे के साथ शादी की है."
उनकी शादी ने 26 साल की उम्र के चलते भी ध्यान खींचा है. इस पर बात करते हुए साहिल ने बॉम्बे टाइम्स से कहा कि "प्यार उम्र से परिभाषित नहीं होता". जबकि मिलेना का मानना है कि प्यार "जुड़ाव, समझ और जीवन में एक साथ बढ़ने" के बारे में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं