मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है और 1 मई तक हिरासत में भेज दिया है. सालिह खान को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट (Mahadev App) चलाने और बेटिंग प्रमोट करने का आरोप है. मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर साहिल खान मुंबई छोड़कर फरार हो गया था. लगभग 40 घंटे पीछा करने पर पुलिस ने साहिल को पकड़ लिया. साहिल खान बार बार अपना लोकेशन बदलता रहा था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले गुरुवार को भी महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अभिनेता साहिल खान से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.
अधिकारी ने बताया था कि खान अदालत के आदेश के मुताबिक एसआईटी के समक्ष अपराह्न करीब एक बजे पहुंचे और बयान दर्ज कराने के बाद शाम साढ़े पांच बजे वापस गए थे. अधिकारी के मुताबिक, खान ने दावा किया था कि उनकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रहा है, वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं