बिहार विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से भले शुरू हुआ लेकिन पहले ही दिन भाजपा विधायकों के तेवर से लगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की विपक्ष से अधिक BJP विधायकों ने तैयारी कर रखी है. सोमवार को सबसे पहले एनडीए विधान मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने एक के बाद एक कई विधायकों ने सरकार की कमियों को उजागर किया. भाजपा विधायक दल की बैठक में भी विधायकों ने अधिकारियों द्वारा उनकी एक न सुने जाने को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की.
बिहार एनडीए बैठक में सबसे पहले दरभंगा से BJP विधायक संजय सरावगी ने एक निलंबित अधिकारी का निलंबन ख़त्म कर उसी जगह फिर से पोस्टिंग की बात उठाई, भाजपा के ही विधान पार्षद डॉक्टर संजय पासवान ने यूपी की तर्ज़ पर जनसंख्या नीति लाने की मांग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टैंड जानते हुए भी अपनी बात रखी. सरकार के सहयोगी हिन्दुस्तान अवामी मोर्चा के ज्योति मांझी ने शिकायत रखी की कि तबादले में विधायकों की सिफारिश को मंत्रियों ने अनसुना किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस पर नीतीश कुमार ने अपने भाषण में मंत्रियों को सलाह भी दिया कि विधायकों के अनुरोध का ख़्याल रखा जाना चाहिए और काम ना हो तो उन्हें बुलाकर स्थिति स्पष्ट किया जाना चाहिए. लेकिन अधिकांश विधायकों का रोना था कि उनकी बातों को नहीं सुना जाता. लेकिन निश्चित रूप से बीजेपी विधायकों का असंतोष शाम में भाजपा दफ़्तर में विधायक दल की बैठक में और आक्रामक रहा. इस बैठक में पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इतिहास में ना विधायिका इतनी कमजोर हुई ना विधायक.
विधायकों की सुनी नहीं जाती और कमोबेश इस लाइन पर ख़ासकर अधिकारियों के रवैये की शिकायत पर पार्टी के कई अन्य विधायक जैसे राजेश सिंह, रामप्रकेश ठाकुर बचौल ने भी असंतोष ज़ाहिर किया.विधायकों का सरकार और अधिकारियों के प्रति असंतोष को देखते हुए इस बैठक में उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद ने आश्वासन दिया कि अब हर दो महीने में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी. लेकिन इन दोनों बैठकों से राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना हैं कि विधायकों को पार्टी नेतृत्व से नीतीश कुमार के प्रति आक्रामक रहने की मौन सहमति मिली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं