विज्ञापन

बिहार: भागलपुर में BJP नेता की हत्या, सिर में मारी गोली

बिहार के भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई.

बिहार: भागलपुर में BJP नेता की हत्या, सिर में मारी गोली
बिहार में बीजेपी नेता की हत्या
  • बिहार के भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई.
  • घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के मां तारा होटल के पास हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया.
  • हत्या के पीछे स्थानीय काली पूजा समिति अध्यक्ष पद को लेकर विवाद और पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई.
भागलपुर:

बिहार के भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती (55) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के ठठेरी टोला स्थित मां तारा होटल के पास हुई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, कुतुबगंज वार्ड-51 निवासी पप्पू तांती अपनी मोटरसाइकिल से काली स्थान से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें मां तारा होटल के पास रुकने का इशारा किया. जैसे ही उन्होंने बाइक रोकी, हमलावरों ने उनकी कनपटी पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच), मायागंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है. उनका आरोप है कि स्थानीय काली पूजा समिति के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने कुछ लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पुलिस अन्य संभावित कारणों, जिनमें जमीन और स्थानीय वर्चस्व से जुड़े विवाद भी शामिल हैं, की जांच कर रही है.

हमलावरों को तलाश रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. हत्याकांड के बाद स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में आक्रोश का माहौल है. भाजपा विधायक रोहित पांडेय भी अस्पताल पहुंचे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की.

ये भी पढ़ें : मां की अंतिम यात्रा के लिए सिर्फ 5 घंटे की पैरोल, फूट-फूटकर रो पड़े बांग्लादेश के हिंदू संत चिन्मय दास; VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar BJP Leader Killed, Bhagalpur Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com