Bank fraud case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 22842 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ऋषि अग्रवाल समेत ABG शिपयार्ड (ABG Shipyard) के अन्य निदेशकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. जांच एजेंसी ने कहा है कि मामले से जुड़े सभी आरोपी भारत मे हैं और उनके खिलाफ एलओसी खोल दी गयी है ताकि वे देश छोड़कर न जाने पाएं. सभी आरोपियों के खिलाफ जांच एजेंसी ने आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामले में केस दर्ज किए है. आखिर कौन ही ऋषि अग्रवाल (Rishi agarwal). ऋषि सूरत का रहने वाला है. कांग्रेस का तो यह भी आरोप है कि वह नरेंद्र मोदी का करीबी है.
एयरपोर्ट पर अलर्ट, CBI 23 हजार के बैंक घोटाले के आरोपियों के विदेश भागने से रोकने में जुटी
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषि कमलेश अग्रवाल का संबंध उद्योपगति घराना रुईया बंधु से है.कांग्रेस का यह भी कहना है कि वर्ष 2007 में जब एबीजी शिपयार्ड को गुजरात सरकार की ओर से एक लाख 21 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई थी, उस समय नरेंद्र मोदी राज्य के सीएम थे. कांग्रेस पार्टी के अनुसार, वर्ष 2013 में जब मोदी कोरिया के दौरे पर गए थे तो उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में ऋषि भी था. यहां तक कि वाइब्रेंट गुजरात में भी ऋषि ने बड़े निवेश का वादा किया था. विभिन्न रिपोर्टों से मिली जानकारी के अनुसार, ऋषि ने सिंगापुर की नागरिकता भी हासिल है, ऐसे में कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि वह देश में ही है या देश से 'उड़नछू' हो चुका है. वैसे सीबीआई का मानना है कि ऋषि भारत में ही है और इसी के चलते उसकी ओर से लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि एबीजी शिपयार्ड, ABG ग्रुप की अग्रणी कंपनी है जो शिप निर्माण और मरम्मत के कार्य से जुड़ी हुई है. गुजरात की कंपनी एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और एबीजी इंटरनेशनल लिमिटेड को 28 बैंकों के कंसोर्टियम ने कर्ज़ दिया था, एसबीआई बैंक के अफसरों की मानें तो कंपनी के ख़राब प्रदर्शन की वजह से नवंबर 2013 में उसका खाता एनपीए बन गया. कंपनी को उबारने की कई कोशिश हुई हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद कंपनी का फ़ॉरेंसिक ऑडिट कराया गया जिसकी रिपोर्ट 2019 में आई. इस कंसोर्टियम की अगुवाई आईसीआईसीआई बैंक कर रहा था, लेकिन सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक होने के नाते एसबीआई ने ही सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई. बैंकों को 22842 करोड़ का नुकसान हुआ जिसमें सबसे ज्यादा 7,089 करोड़ का नुकसान आईसीआईसी बैंक को हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं