CBI ने 23 हजार की बैंक धोखाधड़ी मामले में ऋषि अग्रवाल समेत ABG शिपयार्ड (ABG Shipyard Fraud) के अन्य निदेशकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने ये कवायद इसलिए शुरू की है, ताकि आरोपियों को एयरपोर्ट या किसी दूसरे रास्ते से विदेश भागने से रोका जा सके.सीबीआई ने अपने बयान में कहा है कि सभी आरोपी भारत में हैं और उनके खिलाफ एलओसी खोल दी गयी है जिससे वो देश छोड़कर न जाने पाएं. शिपिंग फर्म के निर्देशकों में ऋषि अग्रवाल, सांथनम मुथुस्वामी और अश्विनी कुमार शामिल है. यह भारत का सबसे बड़ा बैंक घोटाला माना जा रहा है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई की ओर से कहा गया है कि ABG शिपयार्ड ने स्टेट बैंक सहित 28 बैकों के 22,842 करोड़ रुपये की राशि चुकाने में चूक की. गौरतलब है कि एबीजी शिपयार्ड, ABG ग्रुप की अग्रणी कंपनी है जो शिप निर्माण और मरम्मत के कार्य से जुड़ी हुई है. इसके शिपयार्ड गुजरात के दहेज और सूरत में स्थित हैं. एबीजी शिपयार्ड केस में जारी किया गया लुकआउट सर्कुलर नोटिस, देश के इस तरह के मामलों की सूची में नया है. इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी घोटाले में नीरव मोदी और उसके अंकल मेहुल चौकसी और बैंक लोन डिफाल्ट मामले में किंगफिशर एयरलाइंस के विजय माल्या के खिलाफ भी ऐसे नोटिस जारी किए जा चुके हैं. ये सभी विदेश में हैं और इनके भारत प्रत्यर्पण के लिए प्रयास जारी हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
22842 करोड़ के बैंक घोटाले में SBI और CBI पर उठे सवाल, जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि गुजरात की कंपनी एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और एबीजी इंटरनेशनल लिमिटेड को 28 बैंकों के कंसोर्टियम ने कर्ज़ दिया था, एसबीआई बैंक के अफसरों की मानें तो कंपनी के ख़राब प्रदर्शन की वजह से नवंबर 2013 में उसका खाता एनपीए बन गया. कंपनी को उबारने की कई कोशिश हुई हैं लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद कंपनी का फ़ॉरेंसिक ऑडिट कराया गया जिसकी रिपोर्ट 2019 में आई. इस कंसोर्टियम की अगुवाई आईसीआईसीआई बैंक कर रहा था, लेकिन सबसे बड़ा सार्वजनिक बैंक होने के नाते एसबीआई ने ही सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई. बैंकों को 22842 करोड़ का नुकसान हुआ जिसमें सबसे ज्यादा 7,089 करोड़ का नुकसानस आईसीआईसी बैंक को हुआ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं