विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां... सिर्फ इतनी ही नहीं थी हरजीत कौर की पहचान, उनके बारे में जानें सबकुछ

बंबीहा गैंग के बदमाशों के हाथों मारी गई हरजीत कौर की पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं थी कि वह पंजाब के 'वसूली किंग' जग्गू भगवानपुरिया की मां थीं. उनकी पहचान इससे कहीं ज्यादा थी. उनके बारे में विस्तार से जानें.

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की हत्या.
बटाला:

पंजाब के गुरदासपुर के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की गोली मारकर हत्या (Jaggu  Bhagwanpuria Mother Harjit Kaur Murder) कर दी गई. ये कोई आम हत्या का मामला नहीं बल्कि रंजिश का बदला नजर आता है. हरजीत की हत्या की जिम्मेदारी जिन दो कुख्यात गैंगस्टरों प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी ने ली है, वे बंबीहा गैंग से जुड़े हैं. वहीं बंबीहा गैंग, जो जग्गू गैंग का दुश्मन है. इसका मतलब साफ है कि दोनों के बीच की रंजिश इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि इसकी आंच जग्गू के परिवार तक पहुंच गई. नतीजा ये हुआ कि तीन बाइक सवारों ने  जग्गू की मां हरजीत कौर को मौत के घाट उतार दिया. बंबीहा गैंग का शिकार हुईं हरजीत कौर के बारे में विस्तार से जानें.

ये भी पढ़ें-कैसे हुई बंबीहा गैंग की शुरुआत, सरगना से लेकर बिश्नोई गैंग से दुश्मनी तक, सबकुछ डिटेल में जानें

कौन थीं बंबीहा गैंग के हाथों मारी गईं हरजीत कौर?

बंबीहा गैंग के बदमाशों के हाथों मारी गई हरजीत कौर की पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं थी कि वह पंजाब के 'वसूली किंग' जग्गू भगवानपुरिया की मां थीं. उनकी पहचान इससे कहीं ज्यादा थी. क्यों कि हरजीत कौर गांव की सरपंच भी रह चुकी थीं. हरजीत तब भी चर्चा में रहीं, जब वह जेल में बंद अपने बेटे जग्गू की सुरक्षा की मांग को लेकर कई बार अदालतों की चौखट तक पहुंचीं थीं. साल 2022 में उन्होंने अपने गैंगस्टर बेटे के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट की मांग भी उठाई थी. दरअसल जग्गू जेल में बंद है. उसे इसी साल बठिंडा जेल से अरेस्ट किया गया था, जिसके बाद उसे असम के सिलचर भेज दिया गया था.उस पर जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और हत्या जैसे कई मामले दर्ज हैं. 

कैसे हुई हरजीत कौर की हत्या?

यह वारदात बटाला के कादिया रोड पर उस समय हुई जब कार सवार हरजीत कौर अपने रिश्तेदार करनवीर के साथ कहीं जा रही थीं.  उसी समय बाइक पर आए कुछ हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इस घटना में करनवीर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हरजीत गंभीर रूप से घायल हो गईं थी. जिसके बाद उनको अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस हत्या का मकसद बंबीहा गैंग और जग्गू गैंग के बीच की दुश्मनी को माना जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangster Jaggu Bhagwanpuria, Gangster Jaggu Bhagwanpuria Crime Journey, Harjit Kaur Murder, Jaggu Bhagwanpuria Mother Killed, Bambiha Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com