विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Scenario: CSK, PBKS, RR और KKR किसकी कितनी उम्मीदें बाकी- समझें प्लेऑफ का गणित

आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस कौन-कौन सी टीमें मौजूद हैं और टॉप-4 में पहुंचने का क्या है पूरा गणित?

IPL 2026 Playoff Scenario: CSK, PBKS, RR और KKR किसकी कितनी उम्मीदें बाकी- समझें प्लेऑफ का गणित
  • GT और RCB सबसे मजबूत हैं. GT 16 अंकों के साथ लगभग क्वालिफाई कर चुका है, जबकि RCB को अभी जीत दर्ज करनी होगी.
  • SRH, PBKS, CSK और RR के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए कड़ी टक्कर है. नेट रन रेट भी बड़ा फैक्टर रहेगा.
  • KKR और DC की उम्मीदें उलटफेर पर टिकी हैं. वहीं MI और LSG लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर मानी जा रही हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के सही समय पर फॉर्म में लौटने के बाद आईपीएल प्लेआफ के चार स्थानों के लिए अब आठ टीमें दौड़ में हैं. लीग मैचों में अभी 12 दिन और बचे हैं. ऐसे में आज होने जा रहे RCBvsKKR मैच में अगर केकेआर ने आरसीबी को हरा दिया तो उसके लिए प्लेऑफ का मौका बचा रहेगा लेकिन हारने की सूरत में आरसीबी के गुजरात के बराबर 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ इन दोनों टीमों का पहुंचना लगभग तय हो जाएगा. 

प्लेऑफ के लिए तीसरी टीम सनराइजर्स हैदराबाद हो सकती है जिसने धीमी शुरूआत के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन सबसे हैरानी की बात पंजाब किंग्स का अचानक खराब प्रदर्शन है. अच्छी शुरूआत के बाद टीम लगातार चार मैच हार चुकी है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स बाहर हो चुके हैं. चलिए देखते हैं प्लेऑफ में पहुंचने का क्या है समीकरण?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

गुजरात टाइटंस: प्लेऑफ का टिकट लगभग तय

सबसे पहले बात करते हैं टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस की. चार साल पहले ही आईपीएल खेलना और पहले ही टूर्नामेंट को जीतने के साथ इस टीम ने अब तक केवल एक बार ही प्लेआफ का मुंह नहीं देखा है. इस टूर्नामेंट में सुस्त शुरुआत हुई, पंजाब ने तीन विकेट से हराया और राजस्थान ने केवल छह रनों से लेकिन दिल्ली से महज 1 रन से जीतने के बाद इस टीम ने लखनऊ और कोलकाता को भी रौंद दिया. लेकिन टूर्नामेंट की कमजोर टीम मुंबई ने जब 99 रनों के बड़े अंतर से हराया तो बेंगलुरु से भी हार गए. इसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और शीर्ष तीन बल्लेबाजों के फॉर्म के दम पर शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और इस वक्त शीर्ष पर काबिज है. 12 मैचों में 16 अंक के साथ उसका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है और आखिरी दो मैच उसे अपेक्षाकृत कमजोर टीमें केकेआर तथा चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने हैं.

ये भी पढ़ें: IPL का 19 साल पहले हुआ था आगाज और लाया गया था आइकन प्लेयर्स का कॉन्सेप्ट, पर क्या रही इसकी कहानी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः नेट रन रेट में सबसे अव्वल, प्लेऑफ लगभग तय 

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम ने उस लय को बरकरार रखा है जिसके दम पर उसने पिछले साल पहली बार आईपीएल खिताब जीता था. शुरुआती आठ में से छह मुकाबले और कुल 11 में से सात मुकाबले जीत कर वो इस वक्त दूसरे पायदान पर है. अब बुधवार को उसका सामना केकेआर से है जिसे जीत कर यह वर्तमान विजेता टीम एक बार फिर टेबल टॉपर बन जाएगी और उसकी प्लेआफ में जगह भी लगभग पक्की हो जाएगी.

अब तक 11 मैचों में 14 अंक ले चुकी आरसीबी का नेट रनरेट इस टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है. केकेआर के बाद उसे पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है और पंजाब के खिलाफ उसका ओवरऑल रिकॉर्ड बेहतर रहा है. ऐसे में अगर आरसीबी अगले तीन में से दो मुकाबले जीत जाती है तो प्लेऑफ का टिकट तो पक्का ही है. पर कोलकाता और हैदराबाद का ओवरऑल रिकॉर्ड आरसीबी के खिलाफ अच्छा रहा है. ऐसे में मैच हारने का भी खतरा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

पंजाब किंग्सः क्या नेट रन रेट से बनेगी बात?

शुरुआती सात मैचों में नहीं हारने वाली पंजाब किंग्स की टीम खराब गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण से पिछले लगातार चार मैच हार गई. लेकिन आईपीएल के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन के कारण टीम अभी भी टॉप-4 टीमों में शामिल है. श्रेयस अय्यर की टीम भले ही इस वक्त 11 मैचों में 13 अंक के साथ चौथे पायदान पर है. पर नेट रन रेट (0.428) के मामले में टूर्नामेंट की तीसरी टीम है. अब उसे मुंबई इंडियंस, आरसीबी और सनराइजर्स के खिलाफ बाकी तीन में से दो मैच जीतने होंगे. आरसीबी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उसका ओवरऑल रिकॉर्ड कांटे का रहा है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद से 26 मैचों में केवल 8 जीत मिली है. ऐसे में इस वक्त कमजोर चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में उसे जीतना होगा जिससे उसके 15 अंक हो जाएं और फिर नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ की गणित में ये टीम बनी रहे. 

Latest and Breaking News on NDTV

सनराइजर्स हैदराबादः आसान नहीं है आगे का सफर

पिछले आठ मैचों में छह जीत के बाद सनराइजर्स सही समय पर फॉर्म में लौटी है. बल्लेबाजों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है और गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे हैं. सनराइजर्स के 14 अंक है और अगले दो मैचों में उसे चेन्नई और आरसीबी से खेलना है. उसे प्लेआफ में पहुंचने के लिये कम से कम दो अंक और बनाने होंगे. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उसका ओवरऑल रिकॉर्ड (14-12) थोड़ा बेहतर है पर चेन्नई के खिलाफ इस टीम के हारने का रिकॉर्ड रहा है. चेन्नई ने अब तक 23 में से 15 मैचों में हैदराबाद को हराया है. साथ ही चेन्नई के प्रदर्शन में भी सुधार हुआ है. ऐसे में हैदराबाद के लिए 16 अंक जुटाना आसान नहीं होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स: 5वें पायदान से टॉप फोर में कैसे जाएगी?

टी20 क्रिकेट में जिस मोमेंटम की बात होती है, उस पर इस वक्त पांच लगातार जीत के साथ गुजरात टाइटंस और तीन लगातार जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें सवार दिख रही हैं. गुजरात तो पॉइंट टेबल के शीर्ष पर काबिज है ही, चेन्नई टॉप-4 में पहुंचने के मुहाने पर खड़ी है. खास कर जिस तरह से पिछले मैच में उसने प्रदर्शन किया उसे देख कर तो यह टीम अभी निचले क्रम की सबसे खतरनाक टीमों में से दिख रही है. पहले तीन मैच हारने के बाद चेन्नई ने पिछले आठ में से छह मैच जीते हैं. 

इसके बचे हुए तीन मुकाबलों में से लखनऊ के खिलाफ शुक्रवार (15 मई) का मैच सबसे अहम है. लखनऊ इस टूर्नामेंट में 10वें पायदान पर है, यानी सबसे कमजोर टीम वही है. ऐसे में सीएसके के पास अपने अंक 14 करने का पूरा मौका है. 

18 मई को हैदराबाद तो 21 मई को गुजरात से भिड़ना है. भले ही हैदराबाद से इस टूर्नामेंट में सीएसके हार चुकी है पर उसका ओवरऑल रिकॉर्ड बहुत तगड़ा है. अब तक दोनों टीमें 23 बार भिड़ी हैं. सीएसके 15 जीत के साथ हैदराबाद (8 जीत) से कहीं आगे है. हालांकि गुजरात के खिलाफ सीएसके का रिकॉर्ड सामान्य रहा है. यहां गुजरात टाइटंस 5-4 से आगे है. ऐसे में उसके खिलाफ जीत के साथ चेन्नई की टीम इस टूर्नामेंट में मिली हार का हिसाब भी चुकता करेगी.     

उसे न केवल लखनऊ के खिलाफ 15 मई को दो अंक लेने होंगे बल्कि प्लेऑफ की गारंटी के लिए अगले सात दिनों के अंदर न केवल अपने अंतिम तीन में से कम-से-कम दो मैच जीतने ही होंगे. वहीं अगर आगे जाकर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-4 टीमों का चयन हुआ तो सीएसके को नेट रन रेट 0.428 के पार पहुंचाना होगा. इसके लिए उसे अपने मैच 16 रनों के अंतर से या एक ओवर बाकी रहते जीतने होंगे.  फिलहाल सीएसके का नेट रन रेट  0.185 है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पीली जर्सी का बदलता रंग- धोनी से CSK का ट्रांजिशन और पुरानी पहचान की तलाश

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

राजस्थान रॉयल्स: बेहतरीन शुरुआत के बाद लुढ़के, आगे आसान मैच

शुरुआती लगातार चार मैच जीत कर पहले हाफ में टेबल टॉपर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सात में से पांच मैच गंवा चुकी है. वैभव सूर्यवंशी (440 रन), यशस्वी जायसवाल (315 रन) और ध्रुव जुरेल (314 रन) के साथ ही ज्योफ्रा आर्चर (15 विकेट), रवि बिश्नोई (11 विकेट) जैसे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद रॉयल्स अपने प्रदर्शन में एकरूपता नहीं ला सके. पांच मैचों में हार की बड़ी वजह उनकी कमजोर पड़ती गेंदबाजी भी बनी है.

शुरुआती दौर में टेबल टॉपर रही राजस्थान की टीम के 11 मैचों में 12 अंक बने हैं और अब उसे अगले तीन में से कम से कम दो मैच जीतने ही होंगे. हालांकि बहुत संभव है कि वो अगले तीनों मैच जीत जाए क्योंकि उसे बाकी मैचों में दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई से खेलना है. साथ ही उन्हें 0.428 का नेट रन रेट भी पाने पर भी ध्यान देना होगा. फिलहाल राजस्थान का नेट रन रेट  0.082 है, जिसे 0.428 के पार पहुंचाने के लिए उसे पहले खेलते हुए 23 रनों से और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर बाकी रहते मैच जीतने होंगे.

ये भी पढ़ें: टाइम बर्बाद न करें, वैभव को तुरंत टीम में जगह दें- चीफ सेलेक्टर से बोले सनी के ओपनिंग पार्टनर

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

कोलकाता नाइट राइडर्सः क्या होम ग्राउंड का मिलेगा फायदा?

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर ने चेन्नई की तरह ही शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन लगातार छह हार के बाद पिछले चार मैच जीतकर कुछ ढर्रे पर लौटी है. पर फिलहाल यह टीम आठवें पायदान पर है और उसे चार मैच खेलने हैं.  ऐसे में उसके पास दूसरी टीमों से एक मैच अधिक है और सभी मैच जीत कर अधिकतम 17 अंक मिल सकते हैं.  केकेआर के लिए सबसे अहम आज का मैच है जिसे उसे जीतना होगा क्योंकि अंतिम तीनों मैच उसे अपने होम ग्राउंड पर ही खेलने हैं. ऐसे में  RCB को हराने के बाद उसके खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे, तभी वो टेबल टॉपर गुजरात से भी लोहा ले सकेंगे. ऐसे में अगर दोनों मुकाबलों में जीत मिली तो दिल्ली से मुकाबला थोड़ा आसान हो सकता है. 

केकेआर को इन मुकाबलों में जीतने के साथ ही कुछ गणित का ध्यान रखना होगा. फिलहाल केकेआर का नेट रन रेट -0.169 है. टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए उसे कम-से-कम 0.428 का नेट रन रेट बनाना होगा. ऐसे में अगर वो पहले बल्लेबाजी करते हैं तो 30 रनों के अंतर से जीतना होगा, वहीं बाद में बैटिंग करने पर 12 गेंद शेष रहते जीत दर्ज करनी होगी.

दिल्ली कैपिटल्स: IPL 2027 की तैयारी करनी होगी

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने अगले सत्र की योजना बनानी शुरू कर दी है. उसके 12 मैचों में 10 अंक ही है. अगले दो मैच उसे राजस्थान और कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलने हैं. वह प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: IPL के फाइनल में हदें पार करता रोमांच: 1 रन से जीत, असंभव चेज; कैसे 'लास्ट बॉल थ्रिलर' ने बनाई लीग की पहचान?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com