केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के झंझारपुर में एक जन सभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. केंद्रीय गृह मंत्री के बिहार में जनसभा को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो हर महीने बिहार आते हैं लेकिन उन्हें हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर पर ध्यान देना चाहिए, वैसे भी उनके बिहार के दौरे से बिहारवासियों को कोई लाभ नहीं होने वाला है. इसके साथ ही तेजस्वी बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए बयान को लेकर भी खफा नजर आए.
तेजस्वी यादव से जब केंद्रीय गृह मंत्री के बिहार आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हर महीने आ ही रहे हैं, लेकिन गृह मंत्री होने के नाते उनको कम से कम अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए. मणिपुर में जो आग लगा है, कम से कम उस आग को तो बुझाएं. चुनाव तो आते जाते रहेंगे."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा, "बिहार भी आ रहे हैं तो अपनी पार्टी के लिए आ रहे हैं. बिहार को देने के लिए क्या आ रहे हैं? ना आज तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला और ना विशेष पैकेज मिला."
इसके साथ ही तेजस्वी यादव अपनी ही सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से भी खफा नजर आए. शुक्रवार शाम दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद तेजस्वी ने चंद्रशेखर के रामचरितमानस के संबंध में नये वक्तव्य से असहमति जताते हुए कहा कि उन्हें अपने विभाग के काम काज पर ध्यान देना चाहिए.
ये भी पढ़ें :
* बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर में गूंजी किलकारियां, बने पिता
* लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव को झटका : HC ने CBI समन रद्द करने की मांग ठुकराई
* "पटना में रह रहा तो CBI दिल्ली में..." : लैंड फॉर जॉब मामले में जारी समन को तेजस्वी ने HC में दी चुनौती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं