Live News: नई दिल्ली में आज से 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की शुरुआत होने जा रही है. यह आयोजन नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के 'संविधान सदन' के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जाएगा. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह 10 बजे इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे. जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला करेंगे. 2 दिन चलने वाले इस आयोजन में 11 सदस्य देशों और 10 भागीदार देशों के पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे.
राहुल गांधी मानहानि केस
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मानहानि केस मामले में आज अहम सुनवाई होनी है. उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर जिले की एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट में आज राहुल गांधी पेश होंगे. मामला बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष रहे अमित शाह से जुड़ा है. जहां राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों का आरोप है. आज इस मामले में कोर्ट में अपना फैसला सुना सकती है. ऐसे में राहुल गांधी अपने दिल्ली स्थित आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो चुके है .
राहुल गांधी मानहानि केस में आज सुनवाई
राहुल गांधी के मानहानि केस में आज यूपी की सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. राहुल गांधी की अमित शाह से की गई टिप्पणी से जुड़ा यह मामला है. सुल्तानपुर में होने वाली सुनवाई के लिए राहुल गांधी अपने दिल्ली स्थित आवास से रवाना हो गए हैं.
दिल्ली में आज से ब्रिक्स संसदीय मंच
दिल्ली में आज से 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का आयोजन किया जा रहा है. पीएम मोदी आज इस कार्यक्रम का शुंभारभ करेंगे. जिसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे. कार्यक्रम में 11 सदस्य देशों और 10 भागीदार देशों के पीठासीन शिरकत करेंगे. यह आयोजन 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है. नई दिल्ली के संसद भवन स्थित सेंट्रल हॉल में इस कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है. जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.