लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी जारी है. कल एनडीए की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा भी हो चुकी है. नई सरकार के गठन में बिहार सीएम नीतीश कुमार की अहम भूमिका माना जी रही है. अब इसी पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का विशेष दर्जा सुनिश्चित करने की कोशिश करनी चाहिए. बुधवार को, दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में तेजस्वी यादव यादव बिहार के सीएम नीतीश कुमार के ठीक पीछे बैठे थे. उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुईं.
तेजस्वी को नीतीश कुमार से क्या उम्मीद
नई सरकार के गठन में नीतीश कुमार को किंग मेकर के तौर पर देखा जा रहा है. तेजस्वी ने कहा कि एनडीए के पास संख्या है, लेकिन हम चाहते हैं कि जो सरकार बनेगी वह बिहार का ख्याल रखे और सुनिश्चित करे कि राज्य को विशेष दर्जा मिले. अगर नीतीश कुमार किंगमेकर हैं तो यह उनके लिए अच्छा मौका है और उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि बिहार को विशेष दर्जा मिले और पूरे देश में जाति आधारित जनगणना हो.

फ्लाइट में नीतीश और तेजस्वी के बीच हुईं ये बातचीत
सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी की जिस तस्वीर ने सुर्खियां बटोरी, उसमें दोनों एक-दूसरे की तरफ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो के बारे में बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हमने एक-दूसरे का अभिवादन किया, मुझे उनके पीछे की सीट अलॉट की गई थी, जहां उन्होंने मुझे देखा और मुझे अपने साथ बैठने के लिए बुलाया."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीतीश-तेजस्वी एक ही फ्लाइट में पहुंचे दिल्ली
लोकसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, जिसके बाद बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए की दिल्ली में बैठक हुईं. जिसमें हिस्सा लेने के लिए बिहार सीएम दिल्ली पहुंचे. वहीं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शिरकत के लिए दिल्ली पहुंचे थे. दिल्ली पहुंचने के लिए दोनों नेता एक ही फ्लाइट में एक साथ सवार थे.

भारत के चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 543 सदस्यीय संसद में 294 सीटें हासिल कीं. जो कि बहुमत के आंकड़े 272 से 22 अधिक है. जबकि इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें जीतीं, जो कि बहुमत के आंकड़े से सीटों से कम है. यही वजह है कि टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के नीतीश कुमार नई सरकार के गठन में तुरुप के इक्के के तौर पर देखा जा रहा है. बीजेपी को भले ही चुनाव में बहुमत ना मिला हो लेकिन उनके अगुवाई वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला हुआ है. इसलिए अब नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें : नीतीश, चंद्रबाबू और कुमारस्वामी, BJP से क्या मांग रहे 3 दोस्त?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं