लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद अब तैयारी मोदी 3.0 की हो रही है. नरेंद्र मोदी अगले प्रधानमंत्री के तौर पर आगामी 8 जून को एक बार फिर शपथ लेंगे, यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा. लेकिन उनका तीसरा कार्यकाल पहले के दो कार्यकाल से कई मायनों में अलग है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार चुनाव में पूर्ण बहुमत से 32 सीट पीछे रह गई है. इस बार उसे 240 सीटें ही मिली हैं. ऐसे में अब मोदी 3.0 में बीजेपी के लिए एनडीए के अन्य सहयोगी दलों मौजूदगी बेहद अहम है. और इस बात का अंदाजा अब एनडीए के तमाम घटक दलों को भी है.

यही वजह है कि एनडीए के घटक दल मोदी 3.0 में बीजेपी के सामने सरकार में शामिल होने से पहले अपनी अलग-अलग मांग रख रहे हैं. सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में सबसे ऊपर जनता दल यूनाइटेड है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एनडीए के छोटे बड़े घटक दलों की तरफ से किस तरह की मांग रखी जा रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

हर चार सांसद पर एक मंत्री पद चाहते हैं नीतीश कुमार
सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नीतीश कुमार ने मोदी 3.0 को अपना समर्थन दे दिया है. लेकिन समर्थन देने की शर्त ये रखी गई है कि उन्हें अपने हर चार सांसद पर एक मंत्री पद चाहिए. साथ ही JDU ने वित्त, कृषि और रेल मंत्रालय भी मांगा है. आपको बता दें कि इस आम चुनाव में JDU को कुल 12 सीटों पर जीत मिली है.

JDS ने भी मांगा मंत्री पद - सूत्र
खबरों के अनुसार जनता दल सेक्युलर (JDS) ने भी एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी को समर्थन करने के लिए अपनी शर्त रखी है. सूत्रों के अनुसार JDS ने अपने दो सांसदों पर दो मंत्रालय की मांग की है. JDS ने अपने दो सांसदों के आधार पर जिन दो मंत्रालय की मांग की है उनमें एक स्वास्थ्य और दूसरा कृषि मंत्रालय है. आपको बता दें JDS ने इस बार तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसे दो सीटों पर जीत हासिल हुई है.

चंद्रबाबू नायडू ने भी मंत्रालय की रखी थी मांग
बुधवार को खबर आ रही थी कि टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी को समर्थन देने के लिए अपनी कुछ शर्तें रखी हैं. नायडू के मुताबिक उन्हें अपने हर तीन सांसद पर एक मंत्रालय की मांग की थी. साथ ही वो लोकसभा में अपनी पार्टी का अध्यक्ष चाहते हैं. हालांकि, इस खबर के आने के कुछ देर बाद ही चंद्रबाबू नायडू ने ये साफ कर दिया था कि उन्होंने एनडीए की सरकार बनाने के लिए बीजेपी के सामने कोई शर्त नहीं रखी है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवेसना ने भी एनडीए सरकार के तहत बीजेपी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है. सूत्रों के अनुसार अपने समर्थन के लिए एकनाथ शिंदे ने बीजेपी से केंद्र सरकार में एक कैबिनेट और दो राज्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है. हालांकि, इसे लेकर शिवसेना की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं