- कोलकाता के उत्तर 24 परगना में रत्ना देबनाथ के घर के पास बम धमाके की खबरें फैलाईं गईं थीं
- रत्ना देबनाथ पनिहाटी से विधायक हैं और उनकी चुनाव एजेंट जॉय सारा ने धमाके की खबर को अफवाह बताया
- जॉय सारा ने कहा कि वार्ड नंबर दो में बमबाजी हुई लेकिन कोई हमला नहीं हुआ, अफवाह फैलाई जा रही है
कोलकाता के उत्तर 24 परगना में आरजी कर केस पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ के घर के पास बम ब्लास्ट की खबर ने आज सबको चौंका दिया. रत्ना देबनाथ खुद पश्चिम बंगाल के पनिहाटी से चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं. बम धमाके की खबरों को फर्जी बताते हुए एक चुनाव एजेंट जॉय सारा ने पूरा मामला ही क्लियर कर दिया. इलेक्शन एजेंट ने बम ब्लास्ट की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि यहां ऐसा कोई हमला नहीं हुआ है,कुछ लोग अफवाह फैला कर डर बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
हमले की खबर अफवाह
खबर मिली कि उत्तर 24 परगना के पनिहाटी में आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ के घर के पास धमाका हुआ है. रत्ना देबनाथ पनिहाटी से ही विधायक बनी हैं. खबर आग की तरह फैल गई. तभी बम हमले की खबरों पर उनके चुनाव एजेंट जॉय सारा ने कहा कि यहां ऐसा कोई हमला नहीं हुआ है, लेकिन पनिहाटी के वार्ड नंबर‑2 में बमबाजी हुई है.कुछ लोग अफवाह फैलाकर डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.इसको लेकर प्रशासन से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: On reports of bomb attack near Ratna Debanth's residence, Ratna Debnath's Election Agent Joy Sara says, "Such incident hasn't happened here, but bombing has occurred in Ward No. 2 of Panihati. These people are trying to create an… pic.twitter.com/qIV83WCwL5
— ANI (@ANI) May 7, 2026
'वैसा ही ऐक्शन हो जैसे यूपी सरकार करती है...'
चुनाव एजेंट जॉय सारा ने आगे बताया कि पनिहाटी के लोग, जैसे पूरे बंगाल के लोग, सिंडिकेट और आपराधिक राज से मुक्ति चाहते थे. इसी वजह से यहां बीजेपी की सरकार चुनी गई.हम स्थिति को बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करने के लिए तैयार हैं. अगर जरूरत पड़ी, तो यहां प्रशासन की भूमिका वैसी होनी चाहिए जैसी उत्तर प्रदेश में सरकार के तहत काम करती है. प्रशासन को पूरी छूट मिलनी चाहिए, ताकि यहां कोई भी दबदबा कायम न कर सके.”
रत्ना देबनाथ का भी आ गया बयान
पनिहाटी विधानसभा सीट से बीजेपी की विजेता उम्मीदवार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म‑हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह घटना मेरे घर के सामने नहीं हुई, बल्कि वार्ड नंबर‑14 में हुई है. इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत नाज़ुक है. अगर आज टीएमसी जीत जाती, तो पता नहीं कितनी ज्यादा हिंसा होती. हिंसा वही (टीएमसी) लोग कर रहे हैं. मैं खुद थाने गई हूं और शिकायत दर्ज कराई है.दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”
यह भी पढ़ें- 'ये चुनाव नहीं, देश बचाने का समय': ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, BJP पर तीखा हमला
यह भी पढ़ें- सिंडिकेट, घोटाले, बदलते वोट: आखिर ममता बनर्जी क्यों हार गईं?
#WATCH | North 24 Parganas | On reports of bomb attack near her residence, BJP's winning candidate from Panihati Assembly Constituency, Mother of RG Kar Medical College rape and murder victim and BJP leader Ratna Debnath says, "...It didn't happen in front of my house, it… pic.twitter.com/wUDBKwgh2q
— ANI (@ANI) May 8, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं