विज्ञापन

W,W,W,W,W,W: हेड, स्मिथ, कमिंस सब हुए फेल, हसन महमूद ने लिखी नई कहानी, आपने तूफानी स्पेल देखा? VIDEO

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में हसन महमूद छह विकेट चटाकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार वेदराल्ड, हेड, कमिंस, स्टार्क, स्मिथ और लियोन बने.

W,W,W,W,W,W: हेड, स्मिथ, कमिंस सब हुए फेल, हसन महमूद ने लिखी नई कहानी, आपने तूफानी स्पेल देखा? VIDEO
हसन महमूद

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (Australia vs Bangladesh) के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 अगस्त 2026) से डार्विन में खेला जा रहा है. जहां बांग्लादेशी दाहिने हाथ के मध्यम गति के तेज हसन महमूद (Hasan Mahmud) का विस्फोट खेल देखने को मिला है. टीम के लिए पहली पारी में उन्होंने कुल 17 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच देखते ही देखते 3.23 की इकॉनमी से 55 रन खर्च करते हुए उन्होंने छह विकेट उड़ा डाले. नतीजन पूरी टीम 53 ओवरों में 198 रनों पर ही ढेर हो गई. 

हसन महमूद ने बड़े खिलाड़ियों को जाल में फंसाया 

मैच के दौरान हसन महमूद ने विपक्षी टीम के ज्यादातर बड़े खिलाड़ियों को अपने जाल में फंसाया. पहले उन्होंने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज जेक वेदराल्ड (23) को लिटन दास के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. उसके बाद विध्वंसक सलामी बल्लेबाजी ट्रेविस हेड (22) को भी बोल्ड करते हुए ड्रेसिंग रूम जाने के लिए मजबूर कर दिया. 

महमूद यहीं नहीं रुके. उनके तीसरे शिकार विपक्षी टीम के कप्तान पैट कमिंस (09) बने. कमिंस को भी उन्होंने लिटन के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. चौथे बल्लेबाज के रूप में उन्होंने मिचेल स्टार्क (01) को उन्होंने अपने जाल में फंसाया. स्टार्क भी विकेट के पीछे लिटन के हाथों लपके गए. 

हसन महमूद के सबसे बड़े शिकार विपक्षी टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ बने. स्मिथ को उन्होंने लिटन के हाथों कैच आउट करते हुए ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया. आउट होने से पूर्व  स्मिथ ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 109 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह सात चौके और एक छक्का की मदद से 71 रन बनाने में कामयाब रहे. 

महमूद ने डार्विन टेस्ट की पहली पारी में विकेटों का 'छक्का' नाथन लियोन को आउट करते हुए पूरा किया. लियोन को तंजिद हसन के हाथों कैच आउट किया. आउट होने से पूर्व लियोन 13 गेंद में सात रन बनाने में कामयाब रहे. 

ऑस्ट्रेलिया का शर्मनाक रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ 200 रनों के अंदर आउट हुई है. यही नहीं पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए डार्विन के मैदान पर कंगारू टीम का यह सबसे छोटा स्कोर भी है.

आज के मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर 217 रनों का था, जो उन्होंने 2017 में बनाए थे. उसी मुकाबले की दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 244 रनों पर ढेर हो गई थी.

यह भी पढ़ें- गॉल में किन स्पिनरों के साथ उतरेगा भारत? बॉलिंग कोच मॉर्कल ने किया प्लान का खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Hasan Mahmud, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com