विज्ञापन

DA Hike: दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को मिला डबल गिफ्ट! 20% एक्स्ट्रा DA के साथ एडवांस में मिलेगी सैलरी

West Bengal DA Hike:पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा पर दोहरा तोहफा मिला है.अक्टूबर से 20% अतिरिक्त महंगाई भत्ता और अक्टूबर महीने की सैलरी त्योहार से पहले ही क्रेडिट होगी. सरकार 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने पर भी काम कर रही है.

DA Hike: दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को मिला डबल गिफ्ट! 20% एक्स्ट्रा DA के साथ एडवांस में मिलेगी सैलरी
West Bengal Government Employees DA hike: पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को अतिरिक्त DA और अक्टूबर की सैलरी दुर्गा पूजा से पहले ही मिलेगी.

Dearness Allowance Hike:पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने घोषणा की है कि दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को अक्टूबर महीने से 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा. इतना ही नहीं, दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ही अक्टूबर की सैलरी भी कर्मचारियों के खाते में भेजी जाएगी. इस फैसले से त्योहार के दौरान कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

मुख्यमंत्री ने दिए सैलरी और DA जारी करने के निर्देश

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय 'भवानी भवन' में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री और वित्त सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि अक्टूबर महीने का वेतन दुर्गा पूजा से पहले जारी किया जाए. साथ ही पूजा वाले महीने में कर्मचारियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) भी दिया जाए.

अक्टूबर से लागू होगा 20% अतिरिक्त महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के बजट में पहले ही यह घोषणा की गई थी कि अक्टूबर से कर्मचारियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता दिया जाएगा. अब इस फैसले को लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है. यानी दुर्गा पूजा के समय कर्मचारियों को सैलरी के साथ बढ़े हुए DA का भी फायदा मिलेगा.

त्योहार से पहले मिलेगी अक्टूबर की सैलरी

आमतौर पर पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों की हर महीने के आखिरी वर्किंग डे पर सैलरी आती है. लेकिन अगर यह फैसला लागू होता है तो इस बार अक्टूबर के बीच में होने वाली दुर्गा पूजा से काफी पहले कर्मचारियों के खाते में अक्टूबर की सैलरी पहुंच जाएगी. इससे त्योहार की तैयारियों के लिए कर्मचारियों को पहले ही पैसे मिल सकेंगे.

केंद्र और राज्य के DA के 42% अंतर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अभी 42 प्रतिशत का अंतर है. उन्होंने माना कि इतना बड़ा अंतर एक साथ रातों रात खत्म करना संभव नहीं है. हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस अंतर को धीरे-धीरे कम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें भी होंगी लागू

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले गठित सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को भी राज्य सरकार लागू करेगी. उनका कहना था कि सरकार कर्मचारियों को बेहतर वेतन और भत्तों का लाभ देने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

कर्मचारियों को क्या मिलेगा फायदा?

सरकार के इस फैसले के बाद लाखों कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले अक्टूबर की एडवांस सैलरी मिलने का रास्ता साफ होगा. इसके अलावा अक्टूबर से 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता भी मिलेगा. सरकार का कहना है कि केंद्र और राज्य के कर्मचारियों के बीच DA का अंतर कम करने की कोशिश आगे भी जारी रहेगी.
 

ये भी पढ़ें- DA Hike: जुलाई में 7वें या 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए 1 करोड़ कर्मचारियों को कैसे मिलेगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Da Hike News, DA Hike 2026, West Bengal DA Hike, Dearness Allowance Hike, Dearness Allowance Increase
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com