विज्ञापन

बीमार भी, लाचार भी...जलन का नहीं मिला इलाज, सालों से खुद को तालाब में डुबोए है किशोर

17 साल का बच्चा दूसरे बच्चों की तरह सामान्य जीवन नहीं जी सकता. उसका वजन बढ़ गया है. इतनी छोटी सी उम्र में वह एक जलीय जीव की तरह जीवन गुजारने को मजबूर है. उसकी दर्दनाक कहानी कलेजा चीर देने वाली है.

बीमार भी, लाचार भी...जलन का नहीं मिला इलाज, सालों से खुद को तालाब में डुबोए है किशोर
पश्चिम बंगाल में 17 साल का बच्चा पानी में रहने के लिए क्यों है मजबूर.
  • पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का 17 साल का बच्चा त्वचा की गंभीर बीमारी के कारण दिनभर पानी में डूबा रहता है
  • इकबाल को हवा के संपर्क में आने पर शरीर में असहनीय जलन होती है जिससे राहत पाने के लिए वह तालाब में रहता है
  • लगातार पानी में रहने से इकबाल की त्वचा सफेद हो गई है और उसे खांसी, जुकाम होने लगा है
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का 17 साल का इकबाल एक बेहद ही अजीब बीमारी से जूझ रहा है. बीमारी ऐसी जिसका इलाज कराना तो उसके बस की बात नहीं बस राहत के लिए वो दिनभर पानी में डूबा रहता है. जी हां, सही पढ़ा आपने...इकबाल को त्वचा की ऐसी गंभीर बीमारी है जिससे हवा के संपर्क में आते ही उसके पूरे शरीर में असहनीय जलन होने लगती है. इस जलन से राहत के लिए वो खुद को तालाब के पानी में डुबोए रखता है. ये सिलसिला पिछले करीब छह साल से चल रहा है, हालत ये है कि लगातार पानी में रहने के चलते उसकी त्वचा सफेद हो गई है और बीमारियां उसे घेरने लगी हैं.

सवाल है कि महज 17 साल का लड़का दूसरे बच्चों की तरह सामान्य जीवन क्यों नहीं जी पा रहा. वह हर वक्त पानी में क्यों डूबा रहता है. अभी तो गर्मी है लेकिन सर्दियों में उसका क्या होगा? जानकारी के मुताबिक, इकबाल करीब 5-6 साल से तालाब के पानी में डूबा रहता है. वह पूरे हफ्ते पानी में ही डूबा रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पहले वजन बढ़ा, फिर शरीर में जलन

इकबाल के परिजनों ने बताया कि जब वो किशोरावस्था में पहुंचा तो उसे शरीर में जलन की समस्या हुई. धीरे-धीरे वो इतनी बढ़ने लगी कि असहनीय हो गई. परिवार इतना गरीब था कि अस्पताल का महंगा खर्च या डॉक्टर की फीस देना उनके बूते से बाहर था. कुछ घरेलू उपाय ही किए गए लेकिन राहत नहीं मिली. परेशान इकबाल जलन से बचने के लिए तालाब में नहाने लगा. पानी में रहने से उसे राहत मिली तो वहीं का होकर रह गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पानी में रहने से चमड़ी गलने लगी

दरअसल किसी बीमारी की वजह से पहले इकबाल का वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया. उसके हाथ-पैर सूजकर इतने मोटे हो गए कि उसे लगातार दर्द रहने लगा. उसके बाद स्किन की समस्या भी शुरू हो गई. इकबाल बताता है कि उसके पूरे शरीर में तेज दर्द और जलन रहती है. अब पानी में रहने की वजह से इकबाल के शरीर की चमड़ी गलने लगी है. उसका रंग सफेद पड़ गया है. बहुत तेज खांसी, जुकाम ने घेर लिया है और निमोनिया के लक्षण दिख रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पानी से निकलते ही होती है शरीर में जलन

इकबाल हुसैन सिर्फ 17 साल की उम्र में गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहा है. परिवार का कहना है कि कम उम्र में ही उसका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है. उसके हाथ-पैर सूजकर इतने मोटे हो गए हैं कि उसे लगातार शारीरिक दर्द सहना पड़ता है. लंबी बीमारी की वजह से, इकबाल कभी-कभी 5-6 दिन तक लगातार तालाब के पानी में डूबा रहता है, क्योंकि इससे उसे कुछ समय के लिए आराम मिलता है. उसे सीने में दर्द, पूरे शरीर में तेज दर्द और जलन रहती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

चमड़ी गलकर सफेद पड़ गई

तालाब के पानी में दिन-रात डूबे रहने की वजह से इकबाल को कई गंभीर परेशानियां होने लगी हैं. उसे बहुत तेज खांसी, जुकाम हो गया है. उसमें निमोनिया के लक्षण देखे गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रशासन से इलाज की गुहार

इकबाल की समस्या बीमारी तो है ही, लेकिन उसे गरीबी की बीमारी भी घेरे हुए है. परिवार की आर्थिक तंगी के चलते उसे ठीक से डॉक्टर के पास ले जाना भी मुश्किल है. परिवार दिन-रात अपने बेटे की चिंता में रहता है. बच्चे की ऐसी हालत देखकर आसपास के लोगों का दिल भी पसीज रहा है. उन्होंने प्रशासन और अधिकारियों से अपील की है कि वे इकबाल की माली हालत देखते हुए उसके इलाज की कोई व्यवस्था कराएं

इनपुट- गोपाल ठाकुर

ये भी पढ़ें-Hair Fall से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताया Chemical Shampoo का नेचुरल विकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal News, Murshidabad, Skin Disease Treatment, Pond Water, Mysterious Illness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com