विज्ञापन

दिल्ली में फरवरी में सर्दी गई या मौसम यू-टर्न लेगा, मौसम विभाग क्या बता रहा है

मौसम विभाग ने बताया कि 9 फरवरी से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आएगा, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 और 10 फरवरी को सर्द हवाएं चलेंगी, आंशिक बादलों और हल्की धुंध के साथ तापमान में गिरावट हो सकती है.

दिल्ली में फरवरी में सर्दी गई या मौसम यू-टर्न लेगा, मौसम विभाग क्या बता रहा है
  • उत्तर भारत में 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने की संभावना है
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में 9 से 11 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है
  • दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 9 और 10 फरवरी को आंशिक बादलों की आवाजाही और हल्की धुंध बनी रहेगी, हवा धीमी चलेगी
नई दिल्‍ली:

दिन में तेज धूप और लगातार बढ़ता पारा... शीतलहर भी इन दिनों नहीं चल रही है. कोहरा भी छट गया है. उत्‍तर भारत के लोगों को ऐसे में लग रहा होगा कि अब सर्दी की विदाई होने जा रही है. हालांकि, ऐसा है नहीं, मौसम एक बार फिर यूटर्न लेने वाला है. मौसम विभाग ने बताया कि 9 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल, उत्‍तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं दिल्‍ली, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान जैसे मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है. 

9 फरवरी से यू-टर्न लेना मौसम 

फरवरी के महीने में उत्‍तर भारत में मौसम के यू-टर्न लेने की वजह है पश्चिमी विक्षोभ. रविवार की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय होने जा रहा है. इस असर सोमवार यानि 9 फरवरी को दिखने लगेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 से 11 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है. इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है.    

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्‍ली में चलेंगी सर्द हवाएं 

मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से के कारण दिल्ली-एसीआर में 9 और 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. 9 औग 10 फरवरी को हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. इस दौरान हवा की स्पीड भी धीमी रहेगी, जो कि 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के मध्य के साथ-साथ तीसरे हफ्ते तक दिल्ली में बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली NCR में फिर मौसम बदलेगा, बादल छाएंगे, बारिश भी होगी? यूपी से बिहार तक कोहरे का अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल

Latest and Breaking News on NDTV

आज दिल्‍ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

दिल्‍ली में रविवार को मौसम साफ है और ऐसा लग रहा है कि अच्‍छी धूप आज निकलेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्वानुमान लगाया कि आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. दिल्ली में कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिल्‍ली में सुबह कई इलाकों में धुंध छाई नजर आई, लेकिन धीरे-धीरे ये छटती नजर आ रही है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर, ठंड की विदाई होगी? मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने का अनुमान नहीं है और इस दौरान लगातार पारा बढ़ेगा. 

ये भी पढ़ें :- खुला आसमान, खिली धूप, दिल्ली NCR से हो गई सर्दी की विदाई या मौसम अभी फिर लेगा अंगड़ाई, जानें वेदर अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Weather, Fog Alert, Delhi Rain, IMD Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com