- अगले 7 दिनों में तीन पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं.
- मंगलवार को पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी.
- पांच फरवरी तक कई राज्यों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.
अगले 07 दिनों के दौरान तीन पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं. भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को ये चेतावनी जारी की. यानि, अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव होगा. इसके असर से मंगलवार को पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम छिटपुट/ अलग-थलग बारिश रिकॉर्ड की गयी. देर रात तक उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम यूपी में मध्यम/घने बादल छाए रहे.
अब भारत मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 05 फरवरी, 2026 तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
इसे देखते हुए भारत मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कोहरे का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि, अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है.
घना कोहरा, ठंडे दिन की चेतावनी
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग/कुछ स्थानों पर सुबह/रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि 4 तारीख तक राजस्थान में; 5 तारीख तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश; 6 तारीख तक पूर्वी उत्तर प्रदेश; 4 और 5 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 4 से 6 फरवरी 2026 के दौरान बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं