राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (RJD President Lalu Prasad) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने केंद्र सरकार पर परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. रोहिणी आचार्य ने आज एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किए. ट्वीट करते हुए रोहिणी ने लिखा बस इनका एक ही मकसद है. किसी भी तरह से लालू परिवार को झुकाना. चाहे नीचता की कितनी भी हदें पार करनी पड़े. ये लोग करेंगे और करते ही रहेंगे... तेरे हर नापाक इरादे को, अपने बुलंद हौसले से, धूल में मिलाना जानते हैं. हम लालूवादी.
बस इनका एक ही मकसद है
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 10, 2023
किसी भी तरह से लालू परिवार को झुकाना
चाहे नीचता की कितनी भी हदें पार करनी पड़े
ये लोग करेंगे और करते ही
रहेंगे..
तेरे हर नापाक इरादे को
अपने बुलंद हौसले से
धूल में मिलाना जानते हैं
हम लालूवादी 🙏 pic.twitter.com/4nlHo3tAyi
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहिणी आचार्य द्वारा किए गए अन्य ट्वीट
एक ट्वीट में रोहिणी आचार्य ने लिखा यह अन्याय हम याद रखेंगे. सब याद रखा जाएगा. बहन के छोटे - छोटे बच्चों ने क्या गुनाह किया है ? गर्भवती भाभी ने क्या गुनाह किया है ? क्यों सबको टॉर्चर किया जा रहा है ? आज सुबह से सबको टॉर्चर किया जा रहा है. इनलोगों का गुनाह सिर्फ इतना ही है न कि फासिस्ट और दंगाईयों के आगे कभी.
यह अन्याय हम याद रखेंगे। सब याद रखा जाएगा। बहन के छोटे - छोटे बच्चों ने क्या गुनाह किया है ? गर्भवती भाभी ने क्या गुनाह किया है ? क्यों सबको टॉर्चर किया जा रहा है ? आज सुबह से सबको टॉर्चर किया जा रहा है। इनलोगों का गुनाह सिर्फ इतना ही है न कि फासिस्ट और दंगाईयों के आगे कभी
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 10, 2023
एक ट्वीट में रोहिणी ने लिखा लालू जी और लालू जी का परिवार डरना नहीं लड़ना जानते हैं..
लालू जी और लालू जी का परिवार
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 10, 2023
डरना नहीं
लड़ना जानते हैं..
भाजपा सरकार का हिटलर शाही फरमान है, ईमान बेचने का पैगाम है, मगर झुकने को तैयार नहीं बिहारी माटी का जो लालू तेजस्वी लाल है..
भाजपा सरकार का
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 10, 2023
हिटलर शाही फरमान है
ईमान बेचने का पैगाम है
मगर झुकने को तैयार नहीं
बिहारी माटी का जो
लालू तेजस्वी लाल है..
नहीं झुका लालू- राबड़ी परिवार. तुमलोगों के इस अन्याय का जवाब वक्त आने पर मिलेगा. अब यह सब बर्दाश्त से बाहर है.
नहीं झुका लालू- राबड़ी परिवार ।
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 10, 2023
तुमलोगों के इस अन्याय का जवाब वक्त आने पर मिलेगा। अब यह सब बर्दाश्त से बाहर है।
कंस ने भी गर्ववती माता का अपमान किया था फिर क्या हुआ कंश का याद तो होगा ही ? तुमलोगों का भी वक्त नजदीक है.
कंस ने भी गर्ववती माता का अपमान किया था फिर क्या हुआ कंश का याद तो होगा ही ? तुमलोगों का भी वक्त नजदीक है।
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 10, 2023
तुमलोग और कितना गिरोगे. समय बलवान होता है. पंद्रह साल पुराना बंद केस को खोलकर दंगाई, बेटी जलाओ पार्टी, भगोड़े, तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो ? कुछ तो शर्म करो. घर में एक गर्भवती बहु है. बहनों के छोटे - छोटे बच्चे हैं. उन्हें टॉर्चर करने का पाप तो तुमलोगों को लगेगा ही .
तुमलोग और कितना गिरोगे। समय बलवान होता है। पंद्रह साल पुराना बंद केस को खोलकर दंगाई, बेटी जलाओ पार्टी, भगोड़े, तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो ?
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 10, 2023
कुछ तो शर्म करो। घर में एक गर्भवती बहु है। बहनों के छोटे - छोटे बच्चे हैं। उन्हें टॉर्चर करने का पाप तो तुमलोगों को लगेगा ही ।
बता दें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रोहिणी की मां राबड़ी देवी से पटना स्थित आवास पर पूछताछ की थी, उसके बाद बड़ी बहन मीसा भारती के दिल्ली स्थित घर पर भी पूछताछ के लिए गई थी. वहीं आज भी 'लैंड फॉर जॉब' स्कैम से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 15 जगहों पर छापेमारी चल रही है. ईडी की ये रेड तेजस्वी यादव और आरजेडी नेता अबू दुजाना के अलावा दिल्ली में तेजस्वी यादव की बहन हेमा यादव और गाजियाबाद में बहन रागिनी के यहां भी चल रही है. कुल 15 से 20 लोकेशन हैं यूपी, बिहार, मुम्बई और दिल्ली की जहां रेड चल रही हैं.
यह भी पढ़ें-
शहीद जवानों के परिजनों को धरनास्थल से हटाया गया, हिरासत में लिए गए BJP सांसद के समर्थक
कर्नाटक में भाजपा का दांव-प्रचार समिति के अध्यक्ष बने CM बोम्मई, येदियुरप्पा की यह होगी भूमिका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं