भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति का गठन कर दिया है. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं. पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा समिति के सदस्य होंगे. येदियुरप्पा के बेटे वाय एस विजयेंद्र भी प्रचार समिति के सदस्य बनाए गए हैं. समिति में कुल 26 सदस्य हैं.
पहले समिति की कमान बी एस येदियुरप्पा को सौंपे जाने की बात थी, लेकिन राज्य बीजेपी के कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया था. चुनाव प्रबंधक समिति का गठन भी किया गया है. इसकी कमान येदियुरप्पा की करीबी शोभा करलंदजे को दी गई है. चौदह सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति बनाई गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
येदियुरप्पा के बारे में जान लें
27 फरवरी, 1943 को मांड्या जिले के बुकानाकेरे में लिंगायत परिवार में जन्मे येदियुरप्पा शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता रहे हैं. चुनावी राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा कर चुके येदियुरप्पा ने शिवमोगा के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें उनकी सेवा के लिए अपना जनप्रतिनिधि चुना. येदियुरप्पा को जुलाई 2021 में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था, कुछ ने इस कदम के लिए उनकी बढ़ती उम्र का हवाला दिया, जबकि कुछ अन्य ने कहा कि पार्टी राज्य में नया नेतृत्व विकसित करना चाहती है. येदियुरप्पा कर्नाटक बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं और लिंगायतों में उनका जनाधार है.
यह भी पढ़ें-
रांची में कर्ज चुकाने के लिए आठ साल के बच्चे को अगवा करने के बाद घबराहट में कर दी हत्या
केरल के कुछ हिस्सों में 54 डिग्री से ऊपर पड़ रही गर्मी, Heat Stroke का खतरा : रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं