विज्ञापन

कोयला कारोबारी एलबी सिंह पर ED का शिकंजा,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर मिला समन,कब होंगे पेश?

एलबी सिंह ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर ईडी के सामने पेश होने से समय मांगा था.ईडी ने उनके भाई कुमनाथ सिंह को भी 24 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था,लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे.

कोयला कारोबारी एलबी सिंह पर ED का शिकंजा,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर मिला समन,कब होंगे पेश?
  • धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह को अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने फिर समन जारी किया है
  • एलबी सिंह को रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए 9 मार्च को हाजिर होने का नोटिस मिला है
  • ईडी ने 21 नवंबर को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी

धनबाद के प्रमुख कोयला कारोबारी और देवप्रभा कंपनी के मालिक एलबी सिंह  पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है.ईडी ने अवैध कोयला खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एलबी सिंह को एक बार फिर समन जारी किया है. उन्हें 9 मार्च 26 को रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस दिया है.

इससे पहले एलबी सिंह ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर ईडी के सामने पेश होने से समय मांगा था.ईडी ने उनके भाई कुमनाथ सिंह को भी 24 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था,लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे.बता दें कि 21 नवंबर 2025 को ईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी जिनमें से 16-18 ठिकाने एलबी सिंह और उनके करीबियों के थे. 

छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकद,जेवरात,जमीन और निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए थे.छापेमारी के दौरान एलबी सिंह ने जांच टीम को रोकने के लिए अपना पालतू कुत्ता भी छोड़ा  था.छापेमारी के बाद एलबी सिंह ने दावा किया था कि उनके घर से कोई जब्ती नहीं हुई है.अब एक बार फिर से एलबी सिंह कोयला टेंडर और अवैध खदान से जुड़े करोड़ों रुपये के कोल स्कैम घोटालों के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की रडार पर हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand Lb Singh, Jharkhand ED Raids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com