US Vice President JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार सुबह करीब 9.30 वेंस दिल्ली पहुंचे. उन्हें एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी अगवानी की. इस दौरान वेंस के तीनों बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए नजर आए. इसके बाद उन्होंने सपरिवार अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया. अपने परिवार के साथ चार दिवसीय भारत दौरे पर सोमवार को रात करीब 9 बजे जयपुर पहुंचेंगे. अपने भारत दौरे का अधिकांश समय वे राजस्थान में बिताएंगे और आगरा का संक्षिप्त दौरा करेंगे.

अक्षरधाम मंदिर में परिवार के साथ जेडी वेंस.
जयपुर में वेंस परिवार रामबाग पैलेस में ठहरेगा, जहां उनके रात 10 बजे पहुंचने की उम्मीद है. इस हाई-प्रोफाइल यात्रा के मद्देनजर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. शहर की प्रमुख जगहों पर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हाई-प्रोफाइल गणमान्य व्यक्तियों की यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आठ आईपीएस अधिकारियों, 23 अतिरिक्त एसपी, 40 डीएसपी और 300 से अधिक सब-इंस्पेक्टर, एएसआई और अन्य अधिकारियों को तैनात किया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

तैयारियों के तहत रविवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक उपराष्ट्रपति के निर्धारित मार्ग - ओटीएस, रामबाग पैलेस, आमेर किला और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) पर पूर्ण सुरक्षा रिहर्सल की गई. यात्रा के कारण, आमेर किला सोमवार दोपहर से मंगलवार दोपहर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा.

उपराष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यक्रम मंगलवार सुबह शुरू होगा. वे सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के साथ आमेर जाएंगे. वे दोपहर के भोजन के बाद होटल लौटने से पहले आमेर किला, पन्ना मीना का कुंड और अनोखी संग्रहालय का दौरा करेंगे.

मंगलवार को दोपहर 2.45 बजे, वेंस राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर भाषण देंगे. वे शाम 4 बजे के आसपास होटल लौटेंगे, जहां वीआईपी गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक हो सकती है. बुधवार को सुबह 9 बजे, वे विशेष विमान से जयपुर से आगरा के लिए रवाना होंगे.

ताजमहल का दीदार करने के बाद वे दोपहर 1.25 बजे जयपुर लौट आएंगे. अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 2 बजे सिटी पैलेस का दौरा प्रस्तावित है, जहां उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी उनका स्वागत करेंगी और दोपहर का भोजन कराएंगी. उन्होंने बताया कि "उपराष्ट्रपति वेंस और उनका परिवार अपना दौरा समाप्त कर गुरुवार को सुबह 6.30 बजे विशेष विमान से वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं