उत्तर प्रदेश के संभल के सीओ अनुज चौधरी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थी. जिसमें वो पुलिस यूनिफार्म में थे और उनके हाथ में गदा था. इन तस्वीरों को लेकर विवाद हो रहा है और अनुज चौधरी पर वर्दी नियमों के उल्लघंन का आरोप लगाया गया है. यहां तक की पुलिस महकमे में उनकी शिकायत तक की गई है. इन सबके बीच अनुज चौधरी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने गदा पकड़ की वजह बताई है. साथ ही अपनी कुछ पुरानी फोटो भी शेयर की है. जिनमें उन्होंने गदा पकड़ा हुआ है.

अनुज चौधरी ने लिखा कि जय बजरंग बली दोस्तों, मैंने शेरे हिंद खिताब, भारत कुमार खिताब, केसरी वीर अभिमन्यू पुरस्कार व अनेकों जीते हूं हैं. अनेकों बार देश के कोने-कोने में दंगलों में मुझे बजरंग बली महाराज जी की गदा से सम्मानित किया गया है. मैं जवान ही गदा पकड़े हुआ हूं, जय हिंद. जय भारत.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कौन हैं अनुज चौधरी
- अनुज चौधरी का जन्म 1978 में मुज़फ्फर नगर में हुआ था.
- ये पेशे से पहलवान रह चुके हैं.
- कुश्ती में इन्होंने कई सारे अवॉर्ड भी जीते हैं.
- कहा जाता है कि अनुज चौधरी स्पोर्ट्स कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए हैं.
- इस समय ये डिप्टी एसपी के पद पर सेवाएं दे रहे हैं.
- Instagram पर अनुज चौधरी काफी एक्टिव रहते हैं और इनके 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
जांच के दिए आदेश
बताया जा रहा है कि लखनऊ के आजाद अधिकारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने लिखित शिकयत दी है. डीआईजी के निर्देश पर सीओ (Sambhal Circle Officer) अनुज चौधरी के खिलाफ जांच की जा रही है. उनपर आरोप है कि वो ऑन ड्यूटी धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं. यहां तक की एक धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने जुलूस के दौरान गदा उठा रखा था. इस मामले की जांच संभल के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चद्रं कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं