उत्तर प्रदेश में एक सैलून से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. जहां पर एक सैलून कर्मचारी ने पानी की जगह थूक से मसाज कर दी. ये घटना लखनऊ के एक सैलून की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार एक कस्टमर फेस मसाज के लिए सैलून आया था. मसाज करते हुए कर्मचारी ने पानी की जगह थूक का इस्तेमाल चेहरे पर कर दिया. पीड़ित कस्टमर को शक हुआ और उसने सैलून के मालिक से इसकी शिकायत की. पहले तो किसी को इसपर विश्वास नहीं हुआ. बाद में सीसीटीवी चेक कराया गया. जिसमें कर्मचारी की असलियत निकल कर सामने आ गई.
वीडियो में आरोपी कर्मचारी पीड़ित के चेहरे की मसाज करते हुए दिख रहा है. इसी बीच वो अपने हाथ पर थूकता है और थूक से मसाज करने लग जाता है. पीड़ित ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम ज़ैद बताया जा रहा है. ये मामला लखनऊ के शुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यूपी के शामली से हाल ही में ऐसा मामला सामने आया था. जिसमें कस्टमर के चेहरे पर क्रीम रगड़ते समय उसमें थूक लगा दिया था. सैलून में मौजूद एक अन्य कस्टमर ने मोबाइल पर ये सब रिकॉर्ड कर लिया था. ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और सैलून मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था.
Video : जम्मू-कश्मीर में हमलों के बाद Amit Shah की बड़ी बैठक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं