- शुक्रवार देर रात को इलाज के दौरान हुई थी उन्नाव रेप पीड़िता की मौत
- रविवार सुबह घर पहुंचा महिला का शव
- परिजनों ने सीएम से मुलाकात के बाद अंतिम संस्कार करने की रखी मांग
उन्नाव दुष्कर्म (Unnao Rape Case) पीड़िता की मौत शुक्रवार देर रात को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हुई. इसके बाद रविवार सुबह पीड़िता का शव उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उसके घर पहुंच गया है. जानकारी के मुताबिक आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. हालांकि, अंतिम संस्कार करने से पहले पीड़िता के परिवार ने मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Aadityanath) से मिलने की मांग रखी है. परिजनों की मांग है कि पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार करने से पहले योगी आदित्यनाथ उनसे उनके घर आकर मिलें.
यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप पीड़िता की बहन ने कहा- CM योगी हमें आकर बताएं कि न्याय कब मिलेगा
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
बता दें, मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने दो मंत्रियों को पीड़िता के घर भेजा था. इसके साथ उन्होंने कहा था कि वह इस घटना के से बेहद दुखी हैं और इस मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा था, ''मामले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए''.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शनिवार को पीड़िता के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया था. इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता के घरवालों को एक पक्का मकान देने की भी घोषणा की. बता दें, 23 वर्षीय पीड़िता को गुरुवार तड़के बलात्कार के दो आरोपियों सहित पांच लोगों ने जला दिया था. करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया था और यहां सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
उन्नाव बलात्कार मामला: 42 घंटे का संघर्ष और फिर मौत
पीड़िता के पिता ने एनडीटीवी से शनिवार को बात करते हुए कहा कि, उन्हें न ही 25 लाख रुपये चाहिए और न ही कोई घर बल्कि उन्हें एक हफ्ते के अंदर अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए. घटना के बाद से ही पीड़िता के घर के बाहर और गांव में पुलिस का भारी दस्ता तैनात है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं