विज्ञापन

PM मोदी की मां को गाली देने वाली लड़की पर क्या बोले CM योगी आदित्यनाथ

CM योगी ने कहा कि छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मां के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने वाली बेटी ने बाद में अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग ली.

PM मोदी की मां को गाली देने वाली लड़की पर क्या बोले CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अभद्र शब्द कहने वाले लड़की को लेकर कहा कि उस बेटी ने बाद में माफी मांगी. उन्होंने कहा कि एक बेटी ने प्रधानमंत्री की माता के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था. बाद में बेटी और उसके माता-पिता ने स्वीकार किया कि उससे गलती हुई और बेटी ने माफी भी मांगी.

'अर्बन नक्सलियों के हाथों भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे'

सीएम योगी ने कहा कि यह चिंताजनक है कि कुछ लोग देश के युवाओं को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'आज क्यों अर्बन नक्सलियों के हाथ भारत के भविष्य को बर्बाद करना चाहते हैं?'

राहुल गांधी पर साधा निशाना

इस दौरान सीएम योगी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनसे एक जिम्मेदार विपक्षी नेता के तौर पर बेहतर आचरण की अपेक्षा थी. सीएम योगी ने कहा, 'आपसे एक जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपेक्षा रखी जाती थी, लेकिन आपने अपनी जिम्मेदारियों से खुद को अलग कर लिया.' अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने अमेठी और रायबरेली का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों की जनता ने हमेशा राजनीतिक घटनाक्रमों को समझते हुए अपना फैसला दिया है.

'अगले 6 महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे नौकरी'

सीएम योगी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में बिना भेदभाव, आरक्षण के नियमों का पालन और मेरिट के आधार पर चयन अपने आप में बड़ी चुनौती है, लेकिन उनकी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया है. उन्होंने ऐलान किया कि अगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को सरकारी नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में बन रहा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला जैसा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 46 एकड़ का एरिया, सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi, CM Yogi Adityanath, CM Yogi Aadityanath, CM Yogi Acction Lucknow, CJP Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com