- कई संस्थान ऐसे विदेशी विश्वविद्यालयों की डिग्री-डिप्लोमा दे रहे हैं, जो UGC से मान्यता प्राप्त नहीं हैं.
- यूजीसी ने कहा है कि विदेशी संस्थानों से अवैध रूप से मिलीभगत करके बांटी जा रही डिग्रियां वैध नहीं हैं.
- ऐसे कोर्स करने से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त संस्थानों की लिस्ट और दिशानिर्देश देख लें.
आजकल विदेशी यूनिवर्सिटी और संस्थानों की डिग्री लेना एक नया ट्रेंड बन गया है. लेकिन इसकी आड़ में भारी धोखाधड़ी भी हो रही है. कई संस्थान ऐसे विदेशी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कोलैबोरेशन का हवाला देकर डिग्री-डिप्लोमा बांट रहे हैं, जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से मान्यता प्राप्त ही नहीं हैं. कई एडटेक कंपनियां भी ऑनलाइन विदेशी डिग्री का झांसा दे रही हैं. यूजीसी ने छात्रों को इनके झांसे में न आने के लिए आगाह किया है और कहा है कि ऐसे विदेशी संस्थानों के डिग्री-डिप्लोमा भारत में मान्य नहीं हैं.
अवैध गठजोड़ से बांटी जा रही डिग्री मान्य नहीं
यूजीसी ने एक नोटिस जारी करके कहा है कि भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) और विदेशी संस्थानों-कॉलेजों के बीच अवैध रूप से मिलीभगत करके बांटी जा रही डिग्रियां-डिप्लोमा वैध नहीं माने जाएंगे. छात्रों को ऐसे कोर्स में दाखिला लेने से पहले पूरी सावधानी से जांच कर लेनी चाहिए. इससे पहले, यूजीसी ने 12 दिसंबर 2023 को पब्लिक नोटिस जारी करके आगाह किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खतरे में पड़ सकता है छात्रों का भविष्य
यूजीसी ने बताया कि उसे पता चला है कि कई भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों ने विदेशी शिक्षण संस्थानों या एजुकेशनल प्रोवाइडर्स के साथ ऐसे समझौते कर लिए हैं, जिन्हें यूजीसी से मान्यता प्राप्त नहीं है. अपने इन समझौतों के हवाले से ये संस्थान जॉइंट डिग्री, डुअल (दोहरी) डिग्री के अलावा भारत में ही पढ़ाई करके विदेशी डिग्री व सर्टिफिकेट लेने जैसे ऑफर दे रहे हैं. लेकिन इस तरह के अवैध गठजोड़ छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल सकते हैं.
ऐसे संस्थानों पर यूजीसी कर रहा कार्रवाई
यूजीसी ने कहा है कि कई एडटेक कंपनियां भी अखबारों, सोशल मीडिया और टीवी पर विज्ञापन देकर ऐसे विदेशी संस्थानों के जरिए ऑनलाइन मोड में डिग्री-डिप्लोमा कोर्स करवाने का प्रचार कर रही हैं. यूजीसी का कहना है कि इस तरह के कोलैबोरेशन मान्यता प्राप्त नहीं हैं. ऐसी डिग्रियों की कोई वैल्यू नहीं है. आयोग नियमों का उल्लंघन करने वाले उच्च शिक्षा संस्थानों और एडटेक कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है.
यूजीसी की बेवसाइट पर चेक जरूर कर लें
यूजीसी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी ऐसे कोर्स में दाखिला लेने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें, जो किसी विदेशी संस्थान के सहयोग से ऑफर किया जा रहा हो. यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वह विदेशी उच्च शिक्षा संस्थान यूजीसी से मान्यता प्राप्त हो. यूजीसी ने कहा कि किसी भी विज्ञापन या प्रचार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और एडमिशन लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मान्यता प्राप्त संस्थानों की लिस्ट और दिशानिर्देशों जरूर देख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं