कई संस्थान ऐसे विदेशी विश्वविद्यालयों की डिग्री-डिप्लोमा दे रहे हैं, जो UGC से मान्यता प्राप्त नहीं हैं. यूजीसी ने कहा है कि विदेशी संस्थानों से अवैध रूप से मिलीभगत करके बांटी जा रही डिग्रियां वैध नहीं हैं. ऐसे कोर्स करने से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त संस्थानों की लिस्ट और दिशानिर्देश देख लें.