- NH क्रॉस कर रहा शख्स हाथ से इशारा कर तेजी से सड़क पार कर रहा होता है. लेकिन सामने से आ रही कार रुक नहीं पाती.
- अचानक सामने आए शख्स को तेज टक्कर मारते हुए कार निकल जाती है. इसका खौफनाक वीडियो सामने आया है.
- उडुपी से सामने आए इस खौफनाक हादसे में मंदिर से लौट रहे सतीश आचार्या नामक शख्स की मौत हो गई.
Udupi Accident Viral Video: सड़क पार कर रहे एक शख्स को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी शख्स हवा में उछल कर दूर जा किया. इस खौफनाक हादसे का वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ नजर आ रहा है कि शख्स हाथ से इशारा कर तेजी से सड़क पार कर रहा होता है. लेकिन सामने से आ रही तेज रफ्तार कार रुक नहीं पाती, अचानक सामने आए शख्स को तेज टक्कर मारते हुए कार निकल जाती है. दिल दहला देने वाला यह हादसा कर्नाटक के उडुपी जिले से सामने आया है. इस खौफनाक हादसे में युवक की मौत हो गई.
नेशनल हाईवे 66 पार करने के दौरान हादसा
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम उडुपी जिले के कोटा सर्कल में नेशनल हाईवे-66 पार करने की कोशिश कर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत हो गई. यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मृतक की पहचान सतीश आचार्य (45) के तौर पर हुई है, जो ब्रह्मवारा के अरुरु के रहने वाले थे.

मंगलुरु की ओर जा रहे कार ने मारी तेज टक्कर
पुलिस के अनुसार, सतीश हाईवे पार कर रहे थे, तभी कुंडापुरा से मंगलुरु की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वे सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोटेश्वर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
तेज रफ्तार कार ने शख्स को मारी टक्कर, हवा में उछलकर दूर गिरा युवक
— NDTV India (@ndtvindia) June 22, 2026
कर्नाटक के उडुपी जिले में सड़क पार कर रहे एक शख्स को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि शख्स हवा में उछलकर दूर जा गिरा#Karnataka pic.twitter.com/7K9Wzok2gJ
मंदिर से लौट रहे थे सतीश आचार्या, तभी हुआ हादसा
कोटा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया, जांच की और मामला दर्ज किया. दुर्घटना की आगे की जांच चल रही है. सतीश आचार्य कोटा के अमृतेश्वरी मंदिर गए थे और हादिकेरे की ओर जाने के लिए हाईवे पार कर रहे थे, तभी यह दुखद हादसा हुआ. इस हादसे का वीडियो देख लोगों का कलेजा कांप जा रहा है.
यह भी पढ़ें - बर्थ डे पार्टी, 250 KM की स्पीड और टुकड़ों में शव... मुंबई BMW हादसे की खौफनाक कहानी, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं