विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-NCR समेत 14 राज्यों में होगी बारिश; बंगाल की खाड़ी में फिर तूफान; IMD का बड़ा अलर्ट

कल का मौसम, 15 नवंबर 2026: देश के कुल 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कल हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

कल का मौसम: दिल्ली-NCR समेत 14 राज्यों में होगी बारिश; बंगाल की खाड़ी में फिर तूफान; IMD का बड़ा अलर्ट
कल का मौसम
NDTV
  • देशभर में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 15 और 16 नवंबर को बारिश का येलो अलर्ट है.

Kal Ka Mausam 15 november 2026:  देशभर में मौसम एक साथ दो बड़े बदलावों से गुजर रहा है. एक तरफ बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते चक्रवाती तूफान बनने की आशंका जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर 15 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, 15 और 16 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, कल 15 नवंबर (रविवार) को उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर तटीय क्षेत्रों तक बारिश, आंधी-तूफान और मौसमी बदलाव का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिसके चलते मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है, जहां गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा, कल रात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में सुबह के समय घने कोहरे  का अलर्ट रहेगा.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट सक्रिय है. दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र तेजी से गहरा रहा है, जिसके प्रभाव से समुद्र में 50 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

15 नवंबर को 10 जिलों में बारिश होने के आसार

राजस्थान में मौसम बदल रहा है और एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया है. कुछ इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने शनिवार, 14 नवंबर को छह जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया था, जबकि रविवार, 15 नवंबर को 10 जिलों में बारिश होने के आसार हैं.  वहीं 15 नवंबर को बीकानेर संभाग, अजमेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान राज्य के बाकी अधिकांश भागों में मौसम सूखा रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आने वाले दिनों में एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिससे तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मछुआरों को 17 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में न जाने की सलाह दी गई है. यह सिस्टम शुक्रवार को मध्य अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ऊपर बने एक 'अपर-एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन' के कारण बना है.

ये भी पढ़ें : क्यों अकाली दल से गठबंधन पर भाजपा में नहीं बन पा रही एकराय, कौन से नेता कह रहे 'एकला चलो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Mausam Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com