विज्ञापन

पत्नी गई मायके तो शख्स ने अपने ढाई साल के बेटे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्चे की मौत के बाद शव को दफनाकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की. रिपोर्ट- रावल राजेशकुमार माधवलाल

पत्नी गई मायके तो शख्स ने अपने ढाई साल के बेटे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गुजरात में एक पिता ने मानवता को शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया है.

गुजरात के वाव-थराद जिले के सुईगाम से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. आरोप है कि एक पिता ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार आरोपी अशोक जीताभाई रावल अपनी पत्नी के मायके चले जाने के बाद बेटे नवघण के साथ रह रहा था. बच्चे की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी. आरोप है कि इसी दौरान उसने बेटे को बोझ समझना शुरू कर दिया और खौफनाक कदम उठा लिया. बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को दोपहर के समय आरोपी ने अपने ढाई साल के बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग से झुलसने के बाद बच्चे की हालत गंभीर हो गई. आरोपी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. मासूम की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

चाचा की शिकायत पर खुला राज

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के चाचा बाबूभाई रावल को घटना की जानकारी मिली. उन्होंने सुईगाम पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि बच्चे की मौत के बाद शव को समाज के श्मशान में दफनाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और श्मशान में खुदाई कर बच्चे का शव बाहर निकलवाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने आरोपी अशोक जीताभाई रावल के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मासूम आग से झुलसी हालत में खाट पर बैठा दिखाई दे रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

आरा: रिटायर्ड कस्टम कमिश्नर रामकुमार मर्डर केस में नया मोड़; पत्रकार गिरफ्तार, सीओ सहित कई पर गंभीर आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Suigam Gujarat Border, Gujarat Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com