विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2022

आतंकी गोलीबारी में दो गैर-कश्मीरी मजदूर घायल, बीते 10 दिनों में दूसरी आतंकी घटना

घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की गोलीबारी में अनंतनाग के रख-मोमीन इलाके में दो मजदूर घायल हो गए. उन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

आतंकी गोलीबारी में दो गैर-कश्मीरी मजदूर घायल, बीते 10 दिनों में दूसरी आतंकी घटना

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुए एक आतंकी हमले में दो मजदूर घायल हो गए हैं. दोनों मजदूर कश्मीर के बाहर के बताए जा रहे हैं. बीते दस दिनों में इस तरह का यह दूसरा हमला है जिसमे आतंकियों ने आम लोगों को भी निशाना बनाया है. घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की गोलीबारी में अनंतनाग के रख-मोमीन इलाके में दो मजदूर घायल हो गए. उन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस ने फिलहाल पूरे इलाके को घेर लिया है. और आतंकियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है. 

पुलिस के अनुसार पीड़ित दोनों मजदूर एक निजी स्कूल में काम करते हैं. घायल में से एक युवक बिहार जबकि दूसरा नेपाल का रहने वाला है. कश्मीर के बाहर से आने वाले मजदूरों को निशाना बनाने की यह कोई पहली घटना नहीं है. बीते महीने भी उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों को निशाना बनाया गया था. वो दोनों मजदूर सेब के बगीचे में काम कर रहे थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist Attack, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com