- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है
- तीनों बहनों की उम्र क्रमशः सोलह, चौदह और बारह वर्ष बताई जा रही है
- पुलिस ने बताया कि तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम की लत थी और परिवार ने मना किया था
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी. बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है. गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी का मामला है. पुलिस छानबीन में जुट गई है.
कोरियन लव गेम खेलती थीं
बताया जा रहा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं. लड़कियों ने नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल). है और इनके पिता का नाम चेतन कुमार है, जो इस घटना के बाद अभी तक सदमे में हैं. बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी. तीनों टारगेट गेम खेलती थीं. पुलिस के मुताबिक, इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था.
ये भी पढ़ें :- फ्री फायर गेम के दौरान दोस्ती, बच्चों से मांगे मां के ईमेल ID और फोन पासवर्ड, स्कैम का ये नया तरीका हिला देगा
एक साथ करती थीं हर काम, छलांग भी...
तीन नाबालिक सगी बहनों के 9वीं मंजिल से छलांग लगाने की घटना भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार रात 2 बजे हुई. बताया जा रहा है कि ये तीनों बहने भारत सिटी B1 टावर के फ्लैट 907 में रहती थीं. तीनों बहनें ऑनलाइन मोबाइल गेम की आदी हो चुकी थीं. बताया जा रहा है कि तीनों बहने एक साथ सभी काम किया करती थीं. जैसे खाना, स्कूल जाना, सोना व रोजमर्रा के सभी काम साथ ही किया करती थी. बीती रात लगभग 2 बजे तीनों ने एक साथ 9वी मंजिल से कूदकर जान दे दी. अभी तक आत्महत्या का कारण नहीं पता चला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें :- ऑनलाइन गेमिंग बनी जानलेवा, 30 लाख गंवा चुके ठेकेदार ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं