विज्ञापन

द‍िल्‍ली में कारोबारी के फ्लैट से 2.5 करोड़ की चोरी, ऑस्‍टेल‍िया गया था पर‍िवार, दो नौकरों पर शक

 कारोबारी अनुज गुप्ता अपने परिवार के साथ 2 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गए थे. रविवार सुबह जब कारोबारी के परिवार का सदस्य फ्लैट पर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ.

द‍िल्‍ली में कारोबारी के फ्लैट से 2.5 करोड़ की चोरी, ऑस्‍टेल‍िया गया था पर‍िवार, दो नौकरों पर शक

द‍िल्‍ली के त‍िमारपुर इलाके में कारोबारी के फ्लैट से करीब ढाई करोड़ रुपये की नगदी और ज्वेलरी चोरी का मामला सामने आया है. चोरी की वारदात माल रोड स्थित रिवेरा अपार्टमेंट में हुई. कारोबारी अनुज गुप्ता अपने परिवार के साथ 2 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया गए थे. रविवार सुबह जब कारोबारी के परिवार का सदस्य फ्लैट पर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला. घर के अंदर पहुंचने पर आलमारियां खुली हुई थीं और नगदी-ज्वेलरी गायब थी.

घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची. कारोबारी के मुताबिक, करीब ढाई करोड़ रुपये के सोने-हीरे के गहने और नगदी चोरी हुई है. पुलिस को कारोबारी के दो फरार नौकरों अनिल और विक्की पर चोरी का शक है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नौकर वारदात वाली रात कारोबारी के फ्लैट में दाखिल हुए थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Theft In Delhi, Delhi Crime News, Delhi News, Delhi Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com